{"_id":"5a70c61a4f1c1bb2208b6511","slug":"11517340186-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर याद किए गए गांधीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर याद किए गए गांधीजी
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर याद किए गए गांधीजी
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 70वीं पुण्यतिथि मनाते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने गांधीजी के अहिंसावादी आदर्श को आत्मसात करने का आह्वान किया।
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। यहां आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि महात्मा गांधी जैसा संत दुनिया में दूसरा पैदा नहीं हो सकता। उनके द्वारा जनता में अहिंसावादी सोच को जागृत कर अंग्रेजी हुकूमत के पैर उखाड़ दिए गए थे। आज यदि विश्व में गांधी जी के आदर्श अपनाए जाएं तो शांति ही शांति नजर आएगी। संचालन कर रहे जिला महासचिव जिया चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाकर समाज की बुराइयों को दूर करने के लिए कार्यकर्ताओं को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रदान की। गोष्ठी में मुख्य रूप से काजी अरशद, नरेश विश्वकर्मा, राकिब कुरैशी, सोमपाल भाटी, सुमित खेड़ा, आलमगीर, जयवीर सिंह, मीरहसन, अंसार आढ़ती, प्रदीप गुप्ता, अनुराग त्यागी, सुमित पंवार आदि रहे। भगत सिंह रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बापू की पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष नानू मियां, सतीश गर्ग, कस्तूर सिंह स्नेही, राकेश पुंडीर, सतीश शर्मा, हरेंद्र त्यागी, सलीम मलिक, तारिक कुरैशी, मतलूब अली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी महात्मा गांधी को याद किया। पार्टी नेता जुनैद रऊफ के नेतृत्व में गांधी जी का बलिदान दिवस मनाया गया। कासिफ, बिलाल, नौमान, नौशाद, शाकिर, अंकित, गौरव, सुनील, जुबैर, गौरव, दिलशाद, आमिर, समीर, शावेज, नवेद, आदि रहे।
गांधीवादी संगठनों ने मनाया शहीद दिवस
मुजफ्फरनगर। गांधी विचारक होतीलाल शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष आचार्यकुल के नेतृत्व में स्थानीय गांधी आश्रम खादी भंडार परिसर में गांधीवादी संगठनों ने मिलकर शहीद दिवस मनाया। सीडीओ अंकित अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। सर्वधर्म प्रार्थना के बाद बापू के प्रिय भजनों को गाया गया। सभी ने मौन धारण कर शहीद गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी के आदर्श अपनाने पर बल दिया। इदरीश, होतीलाल शर्मा, रविकुमार, मदनपाल सिंह, आनंद प्रकाश शर्मा, राकेश कौशिक, ब्रह्मप्रकाश त्यागी, मदन मोहन शर्मा, महेंद्र दत्त शर्मा, वसी, विनोद चौहान, गुरुबचन सिंह, रोशन परवीन, आचार्य सीताराम, जयकरण सिंह वर्मा, अनुराधा शर्मा, साक्षी शर्मा, भोपा सिंह, महबूब आलम एडवोकेट, एमपी उपाध्याय, राजदेव यादव, सुनील प्रकाश पांडेय, अवधेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
बच्चों ने चलाया गांधी का चरखा
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। नईमंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में राष्ट्रपिता के स्मृति दिवस पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। बापू की प्रियधुन रघुपति राघव राजा राम का पाठ किया गया। बच्चों ने तीन बंदर बनकर बुरा मत कहो, बुरा मत देखो और बुरा मत सुनो का पाठ पढ़ाया। बच्चों ने साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल, माटी पुकारे तुझे आजा रे प्रस्तुति द्वारा अपने प्यारे बापू को याद किया। बच्चों ने गांधी आश्रम जाकर चरखा भी चलाया।
-