{"_id":"5a3c0a334f1c1b87698c2fe9","slug":"11513884211-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान और शिल्पा के खिलाफ दलितों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान और शिल्पा के खिलाफ दलितों का प्रदर्शन
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान और शिल्पा के खिलाफ दलितों का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। वाल्मीकि समाज के लोगों के प्रति कथित तौर पर भद्दी भाषा का प्रयोग करने पर दलितों ने बृहस्पतिवार को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
डीएम कार्यालय पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के जिलाध्यक्ष सन्नी सिलेलान के नेतृत्व में दलितों ने पहुंचकर रोष जताते हुए प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम जीएस प्रियदर्शी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शिल्पा शेट्टी ने एक साक्षात्कार के दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों के प्रति भद्दी भाषा में टिप्पणी कर समाज को आहत और अपमानित किया है। इन लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर कानून का माखौल उड़ाया है। जबकि ये एससी/एसटी एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है। दोनों सितारों के खिलाफ दलित समाज ने कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। प्रदर्शन में सन्नी सिलेलान, कपिल पहिवाल, अर्जुन टाक, कुलदीप केसल, अर्जुन शील, कमल, रणजीत मचल, प्रदीप केसले, राहुल गोगलिया, आतीश बिडनाल, भारत केसले, दीपक बोहत, रविकान्त, सुधीर वाल्मीकि, अमित शेरीयार, गोपाल सुधाकर, विरे शेरियार, देवांश भौरा, राजकुमार बेनीवाल आदि शामिल रहे।
सोनी-प्राची हत्याकांड को लेकर प्रदर्शन, रोष जताया
मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने शामली और जनपद में पिछड़े और दलित समाज के लोगों के साथ हुई गंभीर वारदातों की निंदा करते हुए रोष जताया। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि अपराधियों को नहीं पकड़ा गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मोर्चा की बैठक सदर बाजार स्थित कार्यालय पर महासचिव नरेश पांचाल की अध्यक्षता और जिला अध्यक्ष पवन पाल के संचालन में हुई। बैठक में शामली के गढ़ी श्याम की छात्रा सोनी कश्यप और जनपद के लुहारी खुर्द गांव में दलित समाज की छात्रा प्राची एवं छात्र नवदीप की निर्मम हत्या पर दुख जताया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि ये दोनों घटनाएं निंदनीय हैं। सरकार महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा करने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि दोनों घटनाओं की सीबीआई जांच हो, आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर रासुका लगायी जाये। कार्यवाही नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक के बाद मोर्चा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम जीएस प्रियदर्शी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राहुल कश्यप, राकेश पाल, गोपाल प्रजापति, रामपाल पाल, ब्रह्म पाल, कालूराम कश्यप, अजय प्रजापति, राजेश सैनी, रामनिवास प्रजापति, भरतपाल व पूरन सैनी आदि मौजूद रहे।