फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कानपुर के ट्रायल को नौ क्रिकेटर चुने गए

कानपुर के ट्रायल को नौ क्रिकेटर चुने गए

Thu, 07 Dec 2017 12:42 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
कानपुर के ट्रायल को नौ क्रिकेटर चुने गए
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की अंडर- 14 क्रिकेट टीम के कानपुर में होने वाले दूसरे चरण के ट्रायल के लिए मुजफ्फरनगर और शामली से नौ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि कुश कुमार, तुषार कश्यप, सौरव, आयुष तीजवाल, अभिषेक, विशाल चौधरी, तौकिर जंग, मनीष शेरवाल, हर्षित रघुवंशी शामिल हैं। इन सभी चयनित बालकों को 10 से 12 दिसंबर तक कानपुर के कमला क्लब में ट्रायल देना होगा। मुजफ्फरनगर जोन पर हुए ट्रायल में चयन समिति के चेयरमैन अरविंद कपूर ने 40 बालकों का चयन किया।
विज्ञापन


छात्राओं का मार्गदर्शन किया
तितावी/भोपा। केपीएस गर्ल्स कॉलेज अलीपुर कलां में सीओ फुगाना कालू सिंह और तितावी थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा की जानकारी देकर उनका मार्गदर्शन किया। कहा कि उन्हें किसी भी अपराधी से डरने की आवश्यकता नहीं है। अपराधियों का डटकर मुकाबला करें। उधर, भोपा कस्बे के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में वक्ताओं ने नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में किशोरियों को निडरता का पाठ पढ़ाते हुए उन्हें अच्छे संस्कारी बनने को भी कहा। नारी सशक्तिकरण पर भोपा थाना प्रभारी विजय सिंह, एसएसआई ओमकार नाथ पांडे ने किशोरियों से कहा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने सभी किशोरियों को निडरता का पाठ पढ़ाते हुए संस्कारवान बनने को भी कहा। इस अवसर पर बालिका विद्यालय के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन


स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा
भोपा। जनता इंटर कालेज में एनसीसी की 82 यूपी बटालियन के तत्वावधान में जनता इंटर कालेज भोपा में भारत स्वच्छता एनसीसी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जूनियर एवं सीनियर वर्ग के लगभग 202 कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह ने कैडेटों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और ग्रामीण वासियों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कैडेटों द्वारा सफाई कार्य भी किया गया। कार्यक्रम में कैप्टन अरविंद कुमार, कैप्टन रमन सिंह, कैडेट्स उदित, कैफ, आकाश, राहुल, विशेष, आशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed