फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शिक्षा सुधार में नई तकनीक अपनाएं: शर्मा

शिक्षा सुधार में नई तकनीक अपनाएं: शर्मा

Tue, 05 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा सुधार में नई  तकनीक अपनाएं: शर्मा
शिक्षा सुधार में नई तकनीक अपनाएं : शर्मा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में ब्लाक सह समन्वयकों और न्याय पंचायत समन्वयकों को शिक्षा की नई तकनीक के बारे में बताया गया। शिक्षा में सुधार के उपाय बताए गए।
डायट प्रवक्ता मीरा शर्मा ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बेहद जरूरी है। गुणवत्ता संवर्द्धन के लिए शिक्षा की वेबसाइट और मोबाइल एप का भी सहयोग लें। नई चीजों पर हमारी पैनी दृष्टि होनी चाहिए। डायट प्राचार्य भीम सिंह ने भी बताया कि किस तरह हम छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को बढ़ाते हुए पढ़ाई में उनकी रुचि बढ़ाएं। बीएसए चंद्रकेश यादव ने कहा कि सभी समन्वयक अपने गोद लिए गांवों से शुरुआत करें और गुणवत्ता को बढ़ाएं। जिला समन्वयक प्रशिक्षण अनिल दत्त शर्मा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


रालोद ने नाराजगी जताई
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल ने गन्ना पर्ची वितरण और क्रय केंद्रों के आवंटन की समस्या को लेकर सोमवार को डीसीओ का घेराव किया।
रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि गन्ना समितियां पर्ची वितरण में धांधलेबाजी कर रही हैं। कई जगह क्रय केंद्रों के आवंटन में भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। घेराव करते हुए डीसीओ ओमप्रकाश यादव को चेताया कि अगेती प्रजाति के साथ सामान्य गन्ने की प्रजाति का इंडेंट भी जारी करें। इस अवसर पर कृष्णपाल राठी, यशपाल नागर, सुधीर भारतीय, अशोक बालियान, रुकमेश फौजी, उदयवीर सिंह, संजीव, मुन्नू, हर्ष राठी, अंकुर राठी, नरेंद्र राठी, आदेश तोमर, अंशुल, राजू वाल्मीकि, विनोद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed