{"_id":"5a1719fd4f1c1b001c8b49b5","slug":"11511463421-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडी कॉलेज में स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडी कॉलेज में स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
तीन दिवसीय सीनियर स्टेट कबड्डी पुरुष एवं महिला चैंपियनशिप का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने किया। प्रदेशभर की टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।
शुभारंभ वैभव मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मिश्रा ने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। सनातन धर्म महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव अखिलेश दत्त ने कहा कि कबड्डी ग्रामीण अंचल का खेल है। आम आदमी इस खेल से जुड़ा है। मंच का संचालन शारीरिक विभागाध्यक्ष डॉ एसएन सिंह ने किया। टूर्नामेंट के पहले दिन बुलंदशहर और हापुड़ के बीच मैच हुआ, जिसमें बुलंदशहर की टीम विजयी रही। दूसरा मैच हाथरस और आगरा के बीच हुआ, आगरा की टीम ने 36 अंकों के साथ मैच जीता। तीसरा मैच बिजनौर और मुजफ्फरनगर के बीच हुआ। मुजफ्फरनगर की टीम 15 अंकों के साथ विजयी रही। मैचों में निर्णायक आफताब, अवनीश, कमल वशिष्ठ, शशांक उज्ज्वल, संजीव कुमार दिवाकर, धनपाल, अंकित रहे। उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारी विपिन कुमार, रजनीश शर्मा, नितिन कुमार, कमल कुमार, जय कुमार, संजय आदि रहे।