फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आधा दर्जन ट्रेन रद्द, रोडवेज पर बढ़ेगा लोड़

आधा दर्जन ट्रेन रद्द, रोडवेज पर बढ़ेगा लोड़

Tue, 07 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
आधा दर्जन ट्रेन रद्द, रोडवेज पर बढ़ेगा लोड़
सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद रूट पर बढ़ेंगी बस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
दिल्ली-टपरी वाया मेरठ मंडल की रेलवे लाइन पर मंगलवार से आधा दर्जन ट्रेनें रद्द हो गई है। इससे रोडवेज डिपो पर यात्रियों का लोड बढ़ेगा। रेलवे स्टेशन से रोजाना दैनिक यात्रियों के अलावा 700 से अधिक टिकटों की बिक्री होती है. जिनमें पैसेंजर समेत एक्सप्रेस के टिकट शामिल है। ट्रेनों के रद्द होने के कारण रोडवेज अधिकारियों ने कई रूटों पर बसों को बढ़ाने पर मंथन किया है।
ट्रेनों के रद्द होने से रोडवेज डिपो पर ओवरलोड बढ़ेगा। इसको लेकर सोमवार को डिपो अधिकारियों ने सहारनपुर, देवबंद, रुड़की, हरिद्वार, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली आदि रूटों पर जाने वाली बसों पर मंथन किया है। मंगलवार को यात्रियों की संख्या के आधार पर डिपो इन मार्गों पर बसों को बढ़ाएगा। एआरएम बीपी अग्रवाल ने पूर्व में रद्द हुई ट्रेनों के समय रोडवेज में बढ़े यात्रियों को डाटा खंगाला है, ताकि हर हालात से निपटा जा सके। क्योंकि शहर, देहात से बड़ी संख्या में युवा, नौकरीपेशा, बिजनेसमैन आदि मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, सहारनपुर में रोजगार के लिए जाते हैं, जिनके लिए मुख्य साधन ट्रेन हैं। मंगलवार से रोहाना-देवबंद के बीच रेलवे लाइन पर कार्य होने के कारण सुबह साढ़े 11 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक ट्रैक ब्लॉक रखा गया है। उत्तर रेलवे मंसूरपुर, खतौली, जड़ौदा, रोहाना, देवबंद आदि क्षेत्र में 14 नवंबर तक कार्य करेगा, जिसके चलते ऐसे ही ट्रैक को ब्लॉक रखा जाएगा। ट्रैक ब्लॉक होने के कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस (14522-21), दिल्ली-अंबाला (64561-62 )पैसेंजर अप और डाउन में रद्द की गई है, जबकि ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर (54472) डाउन में, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर (64559) अप में, कालका-दिल्ली पैसेंजर (54304) को डाउन में रद्द किया गया है। उधर, ट्रेन रद्द होने से आम यात्रियों में हड़कंप मच गया है। एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेनों में सफर करने के लिए रोजाना टिकट खिड़की पर 700 से अधिक टिकट बिकते हैं, जिनमें पैसेंजर ट्रेनों में सबसे अधिक है। स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी ने बताया कि उत्तर रेलवे से ट्रेन निरस्त होने की सूचना प्राप्त हो गई है। सात नवंबर को पैसेंजर ट्रेनों का निरस्त किया गया है। इसकी सूची स्टेशन पर चस्पा की गई है।
विज्ञापन

रोडवेज उठाएगा लाभ, बढ़ेगी आय
मुजफ्फरनगर। पैसेंजर ट्रेन रद्द होने से रोडवेज पूरा लाभ उठाएगा। आम यात्री अपने गंतव्य को जाने के लिए बसों का प्रयोग करेंगे, जिसके चलते डिपो की आय में बढ़ोतरी होगी। इसको लेकर रोडवेज ने पूरी तैयारियां कर ली है। सोमवार को एआरएम बीपी अग्रवाल ने कर्मचारियों के साथ रुड़की रोड का निरीक्षण किया है। यहां पर बसों और यात्रियों की स्थिति की जांच-पड़ताल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed