{"_id":"59c7ff634f1c1b9b688b6740","slug":"11506279267-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ितों से मिले सांसद, न्याय का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ितों से मिले सांसद, न्याय का दिया भरोसा
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद ने पीड़ितों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया
भोपा (मुजफ्फरनगर)। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने गैंग रेप पीड़िता के घर पहुंच कर परिजनों से जानकारी ली। पीड़ितों को कड़ी कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया है। साथ ही भोपा पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पीड़िता के भाई को धमकी देने वालों के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज करने को कहा है।
भोपा क्षेत्र के गांव में चार लोगों ने किशोरी का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया था। पीड़िता का उसका धर्म परिवर्तन कराने का भी प्रयास किया गया। पीड़िता के परिजनों ने गांव के चार लोगों के विरुद्ध भोपा थाने में मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। रविवार को सांसद डॉ संजीव बालियान पीड़िता के घर पहुंचे और परिजनों से वार्ता की। सांसद ने कहा कि पीड़ितों को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मामले में लापरवाही करने वाले अधिकारी भी नपेंगे। सीओ की कार्यप्रणाली से नाराज ग्रामीणों ने उन्हें हटाए जाने की मांग की है। पार्टी के जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, विरेंद्र प्रमुख, नजर सिंह, सुधीर प्रजापति, अमित राठी, दिनेश धीमान, यशवंत सैनी, संजय कुमार, मेनपाल प्रधान, मनोज कुमार, योगेश कुमार, संसार सिह प्रधान, राजीव कुमार, सुक्रम पाल प्रधान आदि मौजूद रहे।