{"_id":"59a4681b4f1c1bd8018b4606","slug":"11503946779-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे फाटक मुड़ा, उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन रोकनी पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे फाटक मुड़ा, उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन रोकनी पड़ी
Updated Tue, 29 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त, उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन रोकी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। दौराला स्थित रेलवे फाटक में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। स्टेशन मास्टर ने उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन को फाटक से पूर्व ही रुकवा दिया। फाटक को ठीक करने मेें करीब दस मिनट का समय लगा। इसके बाद ही एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू कराया गया। वहीं ट्रेन दुर्घटनास्थल पर बनाए गए नए ट्रैक के स्लीपर बदलने का काम बदस्तूर जारी है।
सोमवार को स्लीपर बदलने के लिए और ट्रैक मैनों को लगाया गया। सोमवार दोपहर करीब एक बजे दौराला में रेलवे फाटक बंद करते समय तेजी से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगने से रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान फाटक से उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन गुजरनी थी। गेट मैन ने तुरंत इसकी जानकारी दौराला स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने चालक से एक्सप्रेस ट्रेन को फाटक से पहले ही कॉसन देकर रुकवा दिया था। कर्मचारियों ने आनन-फानन में पहुंचकर फाटक को ठीक किया। कर्मचारियों को फाटक ठीक करने में दस मिनट का समय लगा। इसके बाद ही एक्सप्रेस ट्रेन को गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया। जगत कॉलोनी के सामने ट्रेन दुर्घटनास्थल पर बनाए गए नए रेलवे ट्रैक पर सोमवार को भी स्लीपर बदलवाने का काम जारी रहा। रेलवे ट्रैक को शीघ्र ठीक करने के लिए कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाया गया है। स्लीपर बदलवाने के लिए इंजीनियर भी ट्रैक का निरीक्षण करते रहे। सभी ट्रेनों को दसवें दिन भी धीमी गति से निकाला गया।