फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मोरना चीनी मिल के डायरेक्टर पद के चुनाव संपन्न

मोरना चीनी मिल के डायरेक्टर पद के चुनाव संपन्न

Tue, 11 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
मोरना चीनी मिल के डायरेक्टर पद के चुनाव संपन्न
मिल के डायरेक्टर पद के चुनाव संपन्न
विज्ञापन

मोरना। मोरना चीनी मिल में डायरेक्टर पद के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। चुनाव में डेलीगेट्स पद पर निर्वाचित हुए लोगों ने मतदान किया। मतदान के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना के उपसभापति के लिए मंगलवार को चुनाव होना है। जिसके लिए सोमवार सवेरे से भारी सुरक्षा के बीच 75 डेलीगेट सदस्यों ने छह डायरेक्टर पद के लिए मतदान किया। पहले ही छह डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित चुने जा चुके हैं। दोपहर तीन बजे मतदान के उपरांत मतगणना आरंभ हुई। एसडीएम जानसठ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि अथाई सर्किल से कमलेश को छह, उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजकुमारी को पांच मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार खाईखेड़ा से सुधीर को आठ और भंवर को तीन, छछरौली से स्नेहलता को 12, सतेंद्र को दो, ढांसरी से ब्रह्मसिंह को छह, मोहम्मद सालिम को चार, बेहड़ा थू्र से रजत कुमार को छह, राजेंद्र को पांच, बेहड़ा सादात से तीरथपाल को आठ और सतीश को चार वोट मिले।
विज्ञापन

विजेता कमलेश, सुधीर, स्नेहलता, ब्रह्मसिंह, रजत, तीरथपाल का उनके समर्थकों ने स्वागत किया गया। निर्विरोध चुने जाने वालों में तिस्सा से कंवरपाल, रहमतपुर से रेनू, भोकरहेड़ी से सूरजपाल, भोपा से मनोज, टन्ढेड़ा से ब्रजपाल रहे। एक सदस्य को शासन द्वारा नामित किया जाना है। जिसका मत मंगलवार को उपसभापति पद के चुनाव में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार आज होने वाले मतदान को लेकर सभी डायरेक्टरों पर चेयरमैन प्रत्याशियों ने निगाहें गड़ा दी हैं। एसडीएम जानसठ ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, एसडीएम खतौली कन्हई सिंह, सीओ भोपा राजीव कुमार गौतम, बीडीओ ब्रह्मप्रकाश सिंह, भोपा थानाध्यक्ष विजय सिंह, ककरौली थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। मुख्य लेखाकार हर्षवर्धन कौशिक, पवन रस्तोगी, रजनीश श्रीवास्तव, एके अस्थाना, संजय महेश्वरी, घनश्याम पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed