फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शनि अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा लगाई डुबकी

शनि अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा लगाई डुबकी

Sun, 25 Jun 2017 12:51 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
शनि अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा लगाई डुबकी
मोरना(मुजफ्फरनगर)। शनि अमावस्या पर शुक्रताल में श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। अन्न व वस्त्र आदि का दान कर भगवान शनि को तेल अर्पण कर घर में सुख शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने नगर के विभिन्न मंदिरों के दर्शन कर साधु व संतों से आशीर्वाद भी लिया। भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर साधु व संतों को दान दक्षिणा दी।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने शुक्रताल में शनि अमावस्या पर गंगा में स्नान किया। तिथि के अनुसार होने वाले पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया। घाट पर पंडों और ब्राह्मणों तथा गरीबों को दान दिया। नगर में स्थापित शनिधाम मंदिर में सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। पुजारी स्वामी पुरुषोत्तम महाराज ने बताया कि शनि अमावस्या कष्टों को निवारण के रूप में जाना जाता है। श्रद्धालु भगवान शनि को तेल का अभिषेक कर अपने घर में शांति, व्यापार बढ़ाना, कीर्ति में वृद्धि को लेकर भाव के साथ पूजन करना चाहिए। इस दौरान चना, दाल, उड़द, काला तिल, कील, कोयला आदि का दान करने से भगवान शनि मानव पर आए कष्टों को निवारण करते हैं। इस पावन पर्व पर क्षेत्रीय विधायक करतार भड़ाना की पत्नी ममता देवी, पुत्र अर्जुन भड़ाना आदि ने परिवार सहित पूजा अर्चना की। वहीं, नगर में शुकदेव आश्रम, दंडी आश्रम, गणेश धाम, शिवधाम, पार्वती धाम, पितांबरा धाम, महेश्वर आश्रम, गोडिया मठ, मानव निर्माण योग आश्रम, तिकलधारी आश्रम, ब्राहमण आश्रम, राम आश्रम, सिद्धयोग पीठ आश्रम, आदि के मंदिरों में स्थापित भगवान के दर्शन कर धर्म लाभ कमाया। इस दौरान स्वामी ओमानंद महाराज, स्वामी गुरुदत्त महाराज, स्वामी केशवानंद महाराज, स्वामी कुपालदास महाराज, स्वामी उत्तम गिरि महाराज, स्वामी गीतानंद तीर्थ गिरि महाराज , स्वामी महानंद महाराज, स्वामी महेशवर आश्रम महाराज, स्वामी अयोध्या महाराज, स्वामी आन्नाद वेश महाराज आदि से आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर नगर के विभिन्न आश्रम धर्मशालाओं में हलवे आदि का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed