{"_id":"5942dc714f1c1be52a8b47e3","slug":"11497554033-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए के 17 कर्मचारी होंगे नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए के 17 कर्मचारी होंगे नियमित
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीए के 17 कर्मचारी होंगे नियमित
मुजफ्फरनगर। एमडीए में 2001 से पहले से कार्य कर रहे 17 कर्मचारी नियमित होंगे। विभाग में एक लाख से ऊपर के कार्यों के ठेके ई-टेंडरिंग के माध्यम से होंगे। कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई विकास प्राधिकरण की बैठक में शहर के विकास की कई योजनाओं को मंजूरी मिली है। कांशीराम आवासों के कार्यों को पूरा करने के लिए दो करोड़ 50 लाख स्वीकृत किए गए हैं।
सहारनपुर में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में विकास प्राधिकरण के करोड़ों के प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। एमडीए वीसी विनोद कुमार ने बताया कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक लाख से ऊपर के सभी कार्य ई-टेंडरिंग के माध्यम से होंगे। एनसीआर आयुक्त को एमडीए प्रति वर्ष साढ़े सात लाख का अंशदान देगा। एक अप्रैल 1996 से 31 दिसंबर 2001 के बीच से एमडीए में काम कर रहे 17 कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। तीन सदस्य कमेटी अपनी रिपोर्ट कमिश्नर को देगी। रेशू चौक से एटूजेड चौराहे तक सड़क और डिवाइडर बनाया जाएगा। इसके लिए दो करोड़ 69 लाख स्वीकृत किए जाएंगे। शहर के 18 चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। दस स्थलों पर ट्रेफिकिंग बिलिंकिट लगेंगे। खराब सोलर लाइट को ठीक कराया जाएगा। शुक्रताल में घाट पर सोलर हाईमास्क लाईट लगाई जाएगी। शहर के दस चौराहों पर सोलर लाईट लगाई जाएगी। बाट माप कार्यालय के सामने वाली सड़क से बिजली की लाइन हटवाई जाएगी।
कांशीराम आवास का निर्माण पूरा होगा
मुजफ्फरनगर। खांजापुर में 2012 में 13 करोड़ की लागत से 500 कांशीराम आवास बनाए गए थे। इन आवासों का कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया था। दस अप्रैल 2017 तक जो आवास आवंटित नहीं हुए और अधूरे हैं, सरकार ने इन सभी को पूर्ण करने के आदेश दिए। पांच ब्लाक में बने इन आवासों में शीशे का काम नहीं हो पाया है। नाली और सड़क नहीं बन पाई। बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई है। बैठक में पानी के लिए टंकी और ट्यूबवेल लगवाने, बिजली के लिए लाईन खींचने, अधूरा निर्माण पूरा करने के लिए दो करोड 50 लाख स्वीकृत हुए हैं।