फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एक वोट से अध्यक्ष पद पर जीते चतरपाल

एक वोट से अध्यक्ष पद पर जीते चतरपाल

Sat, 04 May 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
एक वोट से अध्यक्ष पद पर जीते चतरपाल
खतौली। बार एसोसिएशन के चुनाव में चतरपाल सिंह ने एक मत से अध्यक्ष पर जीत हासिल की। दिमाग सिंह महासचिव और कोषाध्यक्ष पद पर रामकुमार निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

ऐल्डर कमेटी के चेयरमैन अशोक अहलावत एडवोकेट ने बताया कि चार पदों पर चुनाव कराया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर भूदेव आर्य को 37 मत तथा चतरपाल सिंह को 38 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर दिमाग सिंह को 44 मत तथा जितेंद्र त्यागी को 31 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर रामकुमार को 42 मत तथा गंगाशरण को 32 मत मिले। जबकि सहसचिव पद पर मोहम्मद अरशद 50 मत, नारायण सिंह खारी 34 मत, पवन सिंह 34 मत लेकर निर्वाचित घोषित किए गए। इस चुनाव में जगदीश आर्य गुट ने अध्यक्ष पद कब्जाया। जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाशचंद के युवा गुट ने महासचिव और कोषाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। अधिवक्ताओं ने जीतने वाले उम्मीदवारों को माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed