{"_id":"5cbf5f1bbdec22142c5cd218","slug":"111556045595-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी और आरपीएफ ने चलाया चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। शामली समेत कई जिलों को रेलवे स्टेशन बम से उड़ाने की धमकी के चलते स्थानीय पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। जीआरपी और आरपीएफ ने भी एहतियातन स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। शामली स्टेशन मास्टर के नाम भेजी गई धमकी भरी चिट्ठी के मद्देनजर मंगलवार शाम को जीआरपी और आरपीएफ ने स्टेशन पर और ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिला। उधर, स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। जीआरपी के एसआई हरिओम शर्मा, सुनील कुमार, हेडकांस्टेबल उमेश कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार के अलावा आरपीएफ के एएसआई नवबहार सिंह ने टीम के साथ स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध लोगों की चेकिंग की गई। यात्रियों का सामान भी चेक किया गया। इस दौरान जनशताब्दी, जालंधर इंटरसिटी, उत्कल एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। एसआई हरिओम शर्मा ने बताया कि शामली के स्टेशन मास्टर के नाम एक आतंकी संगठन के नाम से चिट्ठी आई है, जिसमें शामली रेलवे स्टेशन के अलावा मुजफ्फरनगर समेत कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसी के मद्देनजर एहतियातन स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। साथ ही लगातार चेेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शाम को चलाए अभियान में कोई संदिग्ध सामान या आदमी नहीं मिला है।