{"_id":"5c9d189cbdec2213f22d28cc","slug":"111553799324-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस प्रेक्षक ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस प्रेक्षक ने चुनाव की तैयारी का जायजा लिया
बुढ़ाना। पुलिस प्रेक्षक आईजी केरल ने स्थानीय पुलिस के साथ क्षेत्र के गांव उमरपुर के अलावा कस्बे के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। लोकसभा चुनाव को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन की तैयारी का जायजा लिया।
केरल प्रदेश के आईजी व पुलिस प्रेक्षक बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव उमरपुर पहुंचे। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर बुढ़ाना यशपाल सिंह व सीओ विजय प्रकाश भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लोकसभा चुनाव में होने वाले मतदान को लेकर प्रेक्षक ने उमरपुर गांव के स्कूल में मतदान केंद्र व बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव के प्रधान अतहर हसन व ग्रामीणों के साथ मतदान आदि की समस्या को लेकर वार्ता की। उन्होंने कोतवाली की उमरपुर पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया। उमरपुर के बाद प्रेक्षक गांव शाहड़ब्बर पहुंचे। उन्होंने यहां भी बूथों का निरीक्षण किया। स्वतंत्र व भयमुक्त मतदान को लेकर गांव वालों से वार्ता की। प्रेक्षक ने कस्बे के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर स्थानीय पुलिस की तैयारी का जायजा लिया।