{"_id":"5c5739dabdec22737361ba82","slug":"111549220314-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरना मिल के विस्तारीकरण को लेकर किसानों की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरना मिल के विस्तारीकरण को लेकर किसानों की पंचायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी
मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी में किसानों की ओर से मोरना मिल विस्तारीकरण को लेकर पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में विधायक और सांसद पर अनदेखी करने का आरोप लगाया व उनकी कार्यप्रणाली पर रोष प्रकट किया। पंचायत में वक्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की भी चेतावनी तथा मोरना ब्लाक के समस्त किसानों से जनसंपर्क कर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
भोकरहेड़ी के इंटर कालेज में युवा किसान नेता अजय सहरावत के नेतृत्व में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में चेयरमैन अजय चौधरी ने कहा कि हर बार बाहरी व्यक्ति लाकर चुनाव लड़ाया जाता रहा है, जो विजयी होने पर मोरना क्षेत्र के विकास की सुध भी नहीं लेता है, जो सरासर गलत है। मोरना मिल विस्तारीकरण हमारी प्रमुख समस्या है। इसका निवारण हर हाल में होना चाहिए, जिसको लेकर सोमवार को जिला गाजियाबाद में किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा से किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। उनके समक्ष मोरना मिल के विस्तारीकरण की समस्या को रखकर समाधान की मांग की जाएगी। किसान रामपाल सहरावत ने कहा कि जो मोरना मिल का विस्तारीकरण कराएगा वोट उसी को जाएगा। डायरेक्टर ब्रजवीर सिंह, भाकियू कस्बा अध्यक्ष उदयवीर सिंह, प्रवीण उपाध्यक्ष, सतीश सहरावत, देवेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, फोंदी, तरुण, हरबीर, सतीश, महक सिंह, पालू, नीटू, मुन्नू काजी, प्रेमदास, इरशाद काजी, जगबीर सिंह, पिंकू, अंकित, छुट्टा, प्रविंद्र, प्रताप, धन्जय आदि किसानों ने मीरापुर विधायक व बिजनौर के सांसद पर मोरना क्षेत्र के विकास की अनदेखी करने के गंभीर आरोप लगाते हुए आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर नोटा का बटन उपयोग करने की बात कही है।