{"_id":"5c40cb99bdec227391006339","slug":"111547750297-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूनाबड़ी गांव पर 75 लाख रुपये बकाया, निगम ने बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूनाबड़ी गांव पर 75 लाख रुपये बकाया, निगम ने बिजली काटी
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। बकाया वसूली के लिए नूनाबड़ी गांव में लगाए गए शिविर में कोई उपभोक्ता नहीं पहुंचा तो गुस्साए विद्युत निगम अधिकारियों ने पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप कर दी। अधिकारियों के मुताबिक नूनाबड़ी गांव में घरेलू एवं नलकूप का करीब 75 लाख रुपये बकाया चल रहा है।
विद्युत निगम के एसडीओ अजय भारती ने बताया कि बृहस्पतिवार को नूनाबड़ी गांव में बकाया वसूली के लिए निगम की ओर से शिविर लगाया गया था। जिसके लिए गांव में मुनादी भी कराई गई थी। लेकिन दोपहर बाद तक कोई भी उपभोक्ता बकाया जमा करने के लिए वहां नहीं पहुंचा। जिसकी जानकारी एक्सईएन को दी गई। उनके निर्देश पर गांव की विद्युत आपूर्ति अस्थाई रुप से बंद कर दी गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों पर घरेलू बिजली के 45 और नलकूप के करीब 30 लाख रुपये बकाया हैं। वहीं, ग्रामीण हाफिज मोईनुद्दीन, रहमान, अकरम, बुंदू, समय सिंह आदि का कहना है कि शासन प्रशासन किसानों का गन्ने का भुगतान करने को तैयार नहीं है। जबकि सरकार अपना बकाया न मिलने पर किसानों और आमजन को प्रताडित कर उनका शोषण कर रही है। आरोप लगाया कि निगम ने जान बूझकर ऐसे समय पर गांव की बिजली काटी है जब छात्र बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए हैं तथा किसान गेहूं की सिंचाई को खेतों में पानी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव में इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
70 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार, जेल भेजे
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने बचीटी और कुरलकी गांव में छापेमारी कर दो लोगों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक स्थान से पुलिस ने शराब बनाने की भट्टी और उपकरण भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
कोतवाली के एसआई सुबोध कुमार ने टीमके साथ कुरलकी गांव के जंगल में छापा मारकर धर्म सिंह को गिरफ्तार किया है। सुबोध कुमार के मुताबिक आरोपी जंगल में अवैध शराब की भट्टी चला था। मौके से 40 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। वहीं, एसआई प्रमोद कुमार ने बचीटी गांव से धर्मवीर सिंह को 30 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।
युवती के अपहरण में रिपोर्ट दर्ज
देवबंद। युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे कुलसत गांव निवासी सौरभ उसकी 19 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। तलाश करने पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सौरभ के विरुद्ध आईपीसी की धारा 366 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।