फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विद्युत कर्मचारियों ने हड़ताल रख दिया धरना

विद्युत कर्मचारियों ने हड़ताल रख दिया धरना

Wed, 09 Jan 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारियों ने हड़ताल रख दिया धरना
विद्युत कर्मचारियों ने हड़ताल रख दिया धरना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर । विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत निगम के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। बुधवार को भी कर्मचारी कार्य नहीं करेंगे।
मंगलवार को बिजली कर्मचारियों व अभियंता समन्वय समिति ने कार्य बहिष्कार करते हुए टाउन हाल में धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अमेंडमेंट बिल 2018 को वापस लेने की पुरजोर मांग की। इसके अलावा 18 हजार रुपये न्यूनतम वेतनमान, पुरानी पेंशन बहाली तथा श्रम कानून मजबूत करने पर जोर दिया। मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति टाऊन हॉल में बुधवार को भी धरना देगी।

मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये करने और अन्य मांगों को लेकर मेडिकल रिप्रिजेंटेटिव्स ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। दो दिवसीय हड़ताल के प्रथम दिन मंगलवार को मेडिकल रिप्रिजेंटेटिव्स ने कहा कि श्रम कानूनों को बदलकर कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। सरकार खुली छूट दे रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमरीश शर्मा व सचिव संजीव गौतम के नेतृत्व में उन्होंने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। संजीव गौतम ने बताया कि हड़ताल में संगठन पूरी भागीदारी निभाएगा। इस अवसर पर अमरीश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, अश्वनी सिंह, चिराग कुमार, शशिभूषण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


अखिलेश दरबार में पहुंचा सपा नेता का झगड़ा
मुजफ्फरनगर। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राशिद सिद्दीकी का पारिवारिक विवाद पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के दरबार में पहुंच गया है। राशिद के भतीजे माजिद सिद्दीकी ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर धरना देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। माजिद अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर लखनऊ पहुंचा है। बताया जाता है कि उसने सपा नेता पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने माजिद के परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed