{"_id":"5bec7693bdec2269af649db8","slug":"111542223507-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में निकाली गई जागरुकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में निकाली गई जागरुकता रैली
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली निकाल मधुमेह से बचाव का संदेश दिया
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व मधुमेह दिवस पर शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बच्चों ने मधुमेह को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय समेत जिले के तमाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविरों का आयोजन किया गया, जहां पर ब्लड शुगर की नि:शुल्क जांच की गई।
विश्व मधुमेह दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को इस घातक बीमारी से बचाव और स्वस्थ रहने का संकल्प लिया है। इसके लिए जन जागरूकता को शहर में रैली का आयोजन हुआ। टाउन हाल से रैली का शुभारंभ सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने किया। रैली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, अनेक स्कूलों के बच्चे और रोटरी क्लब के पदाधिकारी, सदस्यों के अलावा अन्य सामाजिक संस्थाओं और संगठनों के लोग शामिल हुए। रैली टाउनहाल के मैदान से प्रारंभ होकर टाउनहाल रोड, झांसी रानी चौक, एसडी मार्केट रोड, शिव चौक, रुड़की रोड, नावल्टी चौक, अहिल्याबाई चौक से होते हुए स्वामी कल्याणदेव राजकीय जिला चिकित्सालय में पहुंच कर सम्पन्न हुई। जागरूकता रैली में बच्चे अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर मधुमेह के प्रति जागरूक करने वाली बातें लिखी थी। रैली को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने कहा कि मधुमेह देश में तेजी के साथ बढ़ रहा है। अपनी जीवनचर्या से हम इस रोग पर किसी हद तक काबू कर सकते हैं। मधुमेह को लेकर सरकारी अस्पतालों में शिविर भी लगाए गए। सुबह नौ बजे से जिला चिकित्सालय के अलावा जिले की सभी पीएचसी, सीएचसी में शिविर लगाए गए, जहां पर ब्लड शुगर की नि:शुल्क जांच हुई। शिविरों में डॉक्टरों ने मरीजों को इस बीमारी पर नियंत्रण इससे बचाव और उचित खान-पान का परामर्श भी दिया। जिले में एक हजार से अधिक लोगों के ब्लड शूगर की जांच हुई। आयोजन में डॉ वीके सिंह, डॉ संजय मिश्रा, डॉ शरण सिंह, डॉ घनश्याम, डॉ गीतांजलि वर्मा, शिक्षक सीताराम, मुस्तकीम, हरिप्रसाद का सहयोग रहा।