{"_id":"5bdf490bbdec22722526d9a0","slug":"111541359883-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में टक्कर मारी, दंपति सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में टक्कर मारी, दंपति सहित तीन घायल
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से कार सवार दंपति सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
देवबंद निवासी इरशाद पुत्र अफजल अपनी पत्नी इमराना और साला दिल्ली निवासी सलमान को साथ लेकर कार से रविवार सुबह करीब 10 बजे दिल्ली जा रहे थे। बुढ़ाना अंडरपास के पास पीछे से तेजी से आ रहे रोड़ी से भरे ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार के सभी शीशे टूट गए और उसमें सवार दंपति सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इस हादसे की अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। उधर, जानसठ रोड पर गांव खानजहांपुर के पास अचानक तेज स्पीड पर बाइक फिसल गई। जिसमें बाइक सवार भोपा निवासी राकेश पुत्र दीपक चंद घायल हो गया। राहगीरों ने घायल का अस्पताल में उपचार कराया।