फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया कलाम का जन्मदिवस

प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया कलाम का जन्मदिवस

Tue, 16 Oct 2018 12:14 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया कलाम का जन्मदिवस
प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया कलाम का जन्मदिवस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जेवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिवस प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। स्कूली बच्चों के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं इंजीनियरिंग विषय से संबंधित मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

सरकुलर रोड स्थित जेवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, वैष्णव स्टील्स के निदेशक अशोक अग्रवाल, वरिष्ठ खंड अभियंता एएस खान व मनोज यादव, उत्तर रेलवे शामली के सहायक मंडल अभियंता मोहम्मद आशिक, पूर्व मुख्य अभियंता विद्युत एमके गुप्ता और तकनीकी शिक्षा परिषद कानपुर के पूर्व निदेशक कफील अहमद ने पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया। मॉडल प्रतियोगिता में विभिन्न शैक्षिक व तकनीकी संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी व इंजीनियरिंग से संबंधित मॉडल प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। प्रतियोगिता के ग्रुप-ए में जेवी पब्लिक स्कूल प्रथम, एसडी पब्लिक स्कूल द्वितीय व एमजी पब्लिक स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही। ग्रुप-बी में श्रीराम पॉलीटेक्निक प्रथम, श्रीराम इंजीनियरिंग द्वितीय और राजकीय आईटीआई की टीम तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में आईक्यू सिद्दीकी, रघुवीर सिंह, इसरार इलाही कुरैशी, अफसार अहमद सिद्दीकी शामिल रहे। जेवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य वीएस वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथियों ने पूर्व राष्ट्रपति के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से उनके जीवन आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमपाल सिंह और संचालन इंद्रा अहलावत व बसंत कुमार गोयल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर अरविंद गुप्ता, प्रदीप शर्मा, अजित मलिक, अनिल कुमार, मीतुराज तोमर, धर्मेंद्र, जितेंद्र, राजीव कांत, उषा, आशा, ओमवती, सरनजीत सिंह और ब्रजेश कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed