{"_id":"5ba29b86867a557ec232d535","slug":"111537383302-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"135 दिव्यांगों को आज मिलेगी इंजन चलित ट्राई साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
135 दिव्यांगों को आज मिलेगी इंजन चलित ट्राई साइकिल
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
135 दिव्यांगों को आज मिलेगी इंजन चालित ट्राई साइकिल
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत दिव्यांगों को बृहस्पतिवार को ट्राई साइकिल और कृत्रिम अंग वितरण की तैयारी हो गई है। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में विशेष पंडाल बनाया गया है। कानपुर से 135 मोटर इंजन चालित ट्राई साइकिल भी पहुंच गई है। केंद्रीय सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर समारोह के मुख्य अतिथि रहेंगे। अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान करेंगे। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के तत्वावधान में चयनित दिव्यांगों को नि:शुल्क जीवन उपयोगी उपकरण वितरित किए जाएंगे। 18 अगस्त को कैंप लगाकर दिव्यांगों को चयन किया गया था। समारोह में 719 हाथ से संचालित ट्राई साइकिल, 114 फोल्डिंग, 1000 बैसाखी, 34 कान की मशीन, 38 नेत्रहीनों के लिए एमएसआई ईडी किट आदि उपकरण वितरित किए जाएंगे। दोपहर दो बजे समारोह का आयोजन होगा।