{"_id":"5b7db64542c792464d1bafe0","slug":"111534965317-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप्पल समेत पांच कंपनियों से वसूला 3.10 लाख शमन शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एप्पल समेत पांच कंपनियों से वसूला 3.10 लाख शमन शुल्क
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला माप विज्ञान विभाग ने मोबाइल कंपनी एप्पल समेत पांच कंपनियों के उत्पाद घोषणा के अनुरूप न मिलने पर 3.10 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूल किया। विभाग द्वारा 34 ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर की गई घोषणाओं को भौतिक रूप में उपलब्ध न कराने पर कार्रवाई शुरू की गई है।
जिला विधिक माप विज्ञान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक हरीश कुमार प्रजापति ने बताया कि अगस्त 2018 में नामी मोबाइल कंपनी एप्पल समेत पांच ऑनलाइन कंपनियों से 3.10 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया है। इनमें एप्पल इंडिया लिमिटेड के खिलाफ जून 2018 में दिए गए विज्ञापन में अनियमितता पाए जाने पर मामला पंजीकृत किया गया था। इसमें एप्पल कंपनी से कुल 75 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। इसी विज्ञापन में एप्पल की सहयोगी कंपनी राशि पेरीफेरल लिमिटेड गुड़गांव से एक लाख रुपये और रेडिंग्टन इंडिया लिमिटेड चेन्नई से 50 हजार रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन कारोबार करने वाली विख्यात कंपनी पेपरफाई डॉट कॉम के डिजिटल पोर्टल पर लिस्टिड 18 कंपनियों को भी उनके उत्पाद घोषणा के अनुरूप न पाए जाने पर नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से सेज ब्रेडस्पेड गुड़गांव से 35 हजार रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया है, जबकि ग्रॉफर्स डॉट कॉम से 75 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया है। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट के व्हाइट सीमेंट वाले एक किलो के पैक पर घोषणा नियमानुसार नहीं मिलने पर 50 हजार रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया है, जबकि अन्य पर कार्रवाई अभी लंबित है।