{"_id":"5b4a48194f1c1b27618b492d","slug":"111531594777-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में घर की छत गिरी, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में घर की छत गिरी, दो घायल
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के गांव कूकड़ा शनिवार सुबह बरसात के दौरान अचानक छत गिरने दो युवक घायल हो गए। करीब दो लाख रुपये की कीमत का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। लेखपाल ने मौका मुआयना कर शासन, प्रशासन से मदद का आश्वासन दिया है।
नई मंडी क्षेत्र के गांव कूकड़ा निवासी अमित, नरेंद्र, सतीश पुत्रगण कलीराम सैनी एक ही मकान में रहते है। शनिवार सुबह सात बजे अचानक आई बारिश के दौरान मकान की छत की एक कड़ी टूट गई। कड़ी टूटने की आवाज पर मकान में मौजूद परिजन मकान से बाहर चले गए। कुछ ही देर में मकान की छत भरभरा कर गिर गई। इसी दौरान सतीश और नरेंद्र सामान उठा रहे थे, जो घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी के लिए सामान एकत्र किया गया था। शादी के सामान के साथ घर में रखा अन्य सामान टीवी, बैड, सेफ, संदूक आदि भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर हलका लेखपाल पे मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। पीड़ितों के अनुसार करीब दो लाख का नुकसान हुआ है।
खंभे के नीचे दब कर लाइनमैन की मौत
रोहाना। सीमेंट के खंभे के नीचे दबकर लाइनमैन की मौत हो गई। गांव आखलौर निवासी तेजपाल कई वर्षों से रोहाना बिजलीघर पर लाइनमैन के रुप में कार्य कर रहा था। शनिवार दोपहर तेजपाल रोहाना कलां में तार जोड़ने के लिए गया था। तार जोड़कर खंभे से नीचे उतर रहा था, तभी अचानक से वह टूट गया। उसके नीचे दबने से तेजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और कर्मचारी उसे जिला अस्पताल लेकर आए, मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लाइनमैन की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।