फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बच्ची को परिजनों को सौंपा

बच्ची को परिजनों को सौंपा

Thu, 28 Jun 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बच्ची को परिजनों को सौंपा
बच्ची को परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

जानसठ। नगर पंचायत सभासद ने परिवार से बिछड़ी पांच साल की बच्ची को पुलिस के सहयोग से परिजनों से मिलवाया। मंगलवार की रात को पांच साल की बच्ची किसी तरह अपने परिवार से बिछड़ कर सभासद बाबर अंसारी के आवास पर पहुंच गई। सभासद ने दरोगा कर्मवीर सिंह को सूचना दी। दरोगा ने बच्चों से पूछताछ की। पूछताछ करने पर बच्ची मीरापुर के गांव संभलहेड़ा की रहने वाली निकली। बच्ची के परिजन जानसठ में अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलवाया और बच्ची को उनको सौंप दिया।

निधन पर शोक जताया
खतौली। नगर के पत्रकार कुलदीप तायल की 85 वर्षीय माता कृष्णादेवी की लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को दिल्ली अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारों व राजनीतिज्ञों तथा सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। शोकाकुल परिवार को डा. राजपाल सिंह पुंडीर, हाफिज मोहम्मद इब्राहिम, अंकुर सिंघल, राकेश कुमार, राजेश जैन, शेखर चौहान, मोहम्मद आरिफ आदि सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन


प्रतिमा का 16 जुलाई को अनावरण
खतौली। ऐलान ए इंकलाब की इकाई के संयोजक डा. अंकुर शर्मा ने बताया कि 16 जुलाई को शहीद भगत सिंह संकल्प ह्यूमन केयर की ओर से घंटाघर के प्रांगण में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसके बाद जनता इंटर कालेज भूड़ में जरूरतमंद बच्चों को कापी वितरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध मुक्त करने के लिए सहयोग मांगा
जानसठ। एसपी देहात अजय सहदेव ने बुधवार को थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की समस्याओं व गुंडा तत्वों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने थाने का निरीक्षण करते हुए अपराध रजिस्टर, रिकार्ड रूम, शस्त्रागार, मालखाना, भोजन कक्ष का आदि का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के अपराधियों के बारे में की जा रही कार्रवाई की जानकारी इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा से लेते हुए लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने व क्षेत्र में गश्त को बढ़ाने तथा शिक्षण संस्थाओं के खुलने पर चौराहों व सडक़ों पर पुलिस गश्त कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी देहात ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, सतीश खटीक आदि से क्षेत्र की समस्या व क्षेत्र का माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों के बारे में जानकारी ली तथा क्षेत्र को अपराध मुक्त करने में सहयोग की अपील। इस दौरान एसआई हरिराज सिंह, कर्मवीर सिंह, विक्रम भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed