{"_id":"5b05ba594f1c1bdf408b73d8","slug":"111527102041-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहाना चौकी के सामने मकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहाना चौकी के सामने मकान में चोरी
Updated Thu, 24 May 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहाना चौकी के सामने घर में चोरी
रोहाना। पुलिस चौकी के सामने फ़ोटोग्राफर के घर में घुसकर बदमाशों ने सोने के जेवरात, नगदी सहित लाखो रुपयों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस सूचना मिलने पर भी सोती रही।
रोहाना पुलिस चौकी के सामने प्रवीण कुमार पुत्र राजपाल फ़ोटोग्राफर का आवास है। उसकी मकान के बाहर दुकान भी है। वह मंगलवार रात्रि में अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। रात में बदमाश छत पर चढ़ कर अंदर मकान में नीचे घुसे। बदमाशों ने लाखों रुपये के दो कैमरे, चार मोबाइल, तीन सोने के अंगूठी आदि सामान चोरी कर लिया। प्रवीण रात्रि करीब दो बजे उठा तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। देख कर उसने परिवार को जगाया और देखा तो सामान गायब मिला, जिसकी सूचना उसने सौ नंबर पर दी, मगर पुलिस ने नहीं आई। चौकी की पुलिस सोती रही। बाद में चौकी पर जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। फ़ोटोग्राफर के घर हुई चोरी की जानकारी पाकर पड़ोसियों का जमावड़ा लग गया। घटना की तहरीर पुलिस चौकी पर दी गई। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।