{"_id":"5afc830b4f1c1b1b5e8b5086","slug":"111526498059-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं ने तहसील में हंगामा व प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं ने तहसील में हंगामा व प्रदर्शन किया
Updated Thu, 17 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशाओं ने तहसील में प्रदर्शन किया
बुढ़ाना। यूनिसेफ मॉनिटर के दुर्व्यवहार से क्षुब्ध ब्लाक बुढ़ाना की आशाओं ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर जोरदार हंगामा व प्रदर्शन किया। यूनिसेफ मॉनिटर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर आशाओं ने हस्ताक्षरित ज्ञापन उपजिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में उनके कार्यालय में दिया।
बुढ़ाना ब्लाक की आशाएं बुधवार को सुबह ब्लाक परिसर स्थित पीएचसी पर पहुंची। जुलूस के रूप में सभी आशाएं यूनिसेफ मॉनिटर के खिलाफ नारेबाजी करती हुई तहसील मुख्यालय पहुंची। उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने सभी आशाओं ने मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया। आशाओं ने बताया कि उनके विभाग का यूनिसेफ मॉनिटर आशाओं के घरों में जाकर भ्रमण करता है। उनकी गैर मौजूदगी में उनके बच्चों को डराया धमकाया जाता हैं। यह भी आरोप है कि यूनिसेफ मॉनिटर मोहन लाल शर्मा उनके साथ गालीगलौज करता है। आरोप है कि आशाओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया जाता है। आशाओं ने ज्ञापन में यूनिसेफ मॉनिटर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। आशाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यूनिसेफ मॉनिटर के विरुद्ध कार्रवाई न हुई तो प्रशासन द्वारा आशाओं पर थोपे जाने वाले कार्यो का बहिष्कार करेंगी। इस मौके पर संजीदा बेगम, राकेश रानी, पूनम, संगीता, मनीषा, बेबी, शहनाज, कुसुम, फरजाना, मंजू आदि आशाएं मौजूद रही।