फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुरकाजी बाईपास पर आपस में रेस लगा रही दो कारें खाई में पलटी।

पुरकाजी बाईपास पर आपस में रेस लगा रही दो कारें खाई में पलटी।

Tue, 15 May 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पुरकाजी बाईपास पर आपस में  रेस लगा रही दो कारें खाई में पलटी।
रेस के चक्कर में दो कारें आपस में टकराईं, आठ घायल
विज्ञापन

पुरकाजी। पुरकाजी बाईपास पर मसूरी से पानीपत जा रही दो कारें आपस में रेस लगाने के चक्कर में टकरा गईं। हादसे में दोनों कार में सवार आठ लोग घायल हो गए। कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिन्हें पीछे कार से आ रहे उनके अन्य साथियों ने पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना रविवार सायंकाल करीब चार बजे की है। हरियाणा के पानीपत निवासी सुरजीत और सोनू अपनी कारों से मसूरी से वापस पानीपत लौट रहे थे। पुरकाजी बाईपास पर दोनों में रेस लग गई। इसी दौरान एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में ग्राम सलेमपुर के निकट दोनों कारें आपस में टकराकर काफी दूर तक पलटे खाती हुई खाई में पलट गई, जिसमें दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एक कार का इंजन व अन्य पार्ट दूर जा गिरे। कारों में सवार लोगों में 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने बाहर निकाला। राहगीरों ने ही पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते दलबीर सिंह व सोनू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार चालक राहुल कुमार व संदीप, कृष्णा, राकेश और नवीन, प्रदीप आदि का उपचार कराकर उनके साथी उन्हें अपने साथ ले गए। होनहार छात्रों का किया सम्मान
विज्ञापन

पुरकाजी। कस्बे के स्कूलों में कक्षा एक से कक्षा आठ तक प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को रविवार को नगर पंचायत कार्यालय हाल में एक कार्यक्रम आयोजित कर नगर चेयरमैन द्वारा शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर चेयरमैन जहीर फारूकी ने कहा कि शिक्षा के बिना कुछ नहीं है। आप सभी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं। इसमें अगर कोई दिक्कत आती है तो इसके लिए मैं हर वक्त आपको हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि पैसे के कारण कोई भी अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा को बीच में ना रोके। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से अपने बच्चों को नहलाकर ड्रेस पहनाकर स्कूल भेजने की अपील की। कार्यक्रम में नगर पंचायत ईओ मनोज यादव, इंस्पेक्टर विजय सिंह, इरशाद फरीदी, मोहसीन अहमद, डा ओपी गौतम, खुररम, सलीम, इनाम फरीदी, नदीम कुरैशी, शमशाद फरीदी, गुर्जर, समर काजमी, तुफैल फरीदी, रविकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed