{"_id":"5af8863c4f1c1beb408b5038","slug":"111526236732-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर मालिक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर मालिक को पीटा
Updated Mon, 14 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा विक्रेता को पीटा
जानसठ। गांव काटका निवासी मिथुन पुत्र जगपाल जानसठ में मेडिकल स्टोर करता है। रविवार की शाम को वह अपना मेडिकल स्टोर बंद कर घर जा रहा था, जैसे ही वह काटका गांव में पहुंचा। रास्ते में गांव निवासी भूरा पुत्र फजरु खड़ा था, दोनों में रास्ता न देने को लेकर गालीगलौज हो गई। भूरा के लड़के भी मौके पर आ गए और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट में मिथुन के दांत टूट गया। पुलिस ने पीड़ित की ओर से पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेल्समैन से 70 हजार रुपये छीने
जानसठ। गांव तिसंग में शराब के सेल्समैन से मारपीट कर अज्ञात लोगों ने 70 हजार रुपये छीने लिए। पुलिस मामले को मारपीट का मानकर चल रही है। गांव तिसंग के शराब ठेकेदार पर गांव कवाल निवासी राहुल पुत्र रामू सेल्समैन का काम करता है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार की रात शराब की दुकान बंद करके अपने गांव बाइक से आ रहा था। गांव तिसंग के पास रास्ते में कुछ कार सवार अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर 70 हजार रुपये छीन लिए। उसने भाग कर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी कार सवारों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस घटनास्थल से एक कुल्हाड़ी बरामद की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। मामला मारपीट का लग रहा है, शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।