{"_id":"5aef54424f1c1b042e8b74a1","slug":"111525634114-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से बिटौडे जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से बिटौडे जले
Updated Mon, 07 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। कासमपुरा में गांव के बाहर बनाए गए बिटौडे़ और भूसे के कूप में रविवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आधा दर्जन बिटौड़ों में आग लग गई। पास ही भूसे के कूप को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने काफी प्रयास कर आग को आगे बढ़ने से रोका। सूचना पर फायर ब्रिगेड़ भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग से नाहर सिंह का हजारों रुपये का भूसा सहित मुकेश, जनेश्वर, सुनील, धन सिंह के बिटौड़े़ और कुछ लोगों की कूड़ी जलकर राख हो गई। बताया गया कि कूड़ी में जलाई गई आग बिटौड़ों तक पहुंची थी। पीडितों ने एसडीएम जानसठ से मदद की गुहार लगाई है।
घर में घुस कर महिलाओं पर हमला
भोपा। भोकरहेड़ी निवासी सरताज ने थाने पर मुकदमा कायम कराते हुए बताया कि गांव के ही कुछ लोग उससे रंजिश रखते है। उसकी पत्नी रुकसार, भाभी तब्बसुम, मां नसीमा, बहन जैनेब घर पर अकेली थी। आरोप है कि नौशाद, शाहबाज, नवाजिश, गुलशेर, राहत आदि ने मकान में घुस कर महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शोर मचाने पर मौके पर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके दो आरोपियों शाहबाज और नवाजिश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।