{"_id":"5ae4bef04f1c1b85028b70d1","slug":"111524940528-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमदत महाराज की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमदत महाराज की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमदत्त महाराज की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई
मोरना। पौराणिक तीर्थनगरी शुक्रताल स्थित श्रीराम आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी सोमदत्त महाराज की नौवीं पुण्यतिथि धूमधाम के साथ मनाई गई। दूरदराज क्षेत्रों से आए भक्तों एवं संतों ने स्वामी जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें शत-शत नमन किया।
महाशक्ति सिद्धपीठ की संचालिका योगिनी मां राजनंदेश्वरी ने कहा कि स्वामी सोमदत्त उच्च कोटि के संत थे, जिन्होंने अपना जीवन लोगों को ज्ञान देने में लगा दिया। ऐसे महापुरुष को हमें शत शत नमन करना चाहिए। गीता धाम के स्वामी गीतानंद ने कहा कि हमें संतों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी सोमदत्त महाराज गो सेवक थे, जिन्होंने जीवन भर गायों की सेवा की। ब्रह्मचारी सतीशानंद महाराज, राजेंद्र स्वामी, ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंघल, कथा व्यास श्याम सुंदर शर्मा, दंडी आश्रम के आनंद अवस्थी, योगीराज प्रकाशानंद महाराज, मंत्री कंवरसेन गोयल शामली, किसान सेवा सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार शर्मा आदि ने विचार रखे। इससे पूर्व, दूरदराज क्षेत्रों से आए भक्तों एवं संतों ने स्वामी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें शत शत नमन किया। इसके बाद भंडारे में दंडी स्वामियों व ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान दक्षिणा दी गई। कार्यक्रम में साध्वी कांता देवी, देवी सिंह, मोनू शर्मा, जयप्रकाश, महकार सिंह, सुभाष आचार्य, मोहित, यशवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
-