फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कैंडल मार्च कर दोषियों को फांसी की मांग

कैंडल मार्च कर दोषियों को फांसी की मांग

Mon, 23 Apr 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
कैंडल मार्च कर दोषियों को फांसी की मांग
मुजफ्फरनगर। रालोद कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम सूजडू से महावीर चौक तक कैंडल मार्च किया। बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

बच्चियों के साथ रेप के दोषियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर रालोद ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। सूजडू पुलिस चौकी से लेकर महावीर चौक तक निकाले गए कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता शामिल रहे। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राठी, प्रदेश महामंत्री सुधीर भारतीय, नगराध्यक्ष वसीम त्यागी, हर्ष राठी, अशोक बालियान, विकास बालियान, अश्वनी चौधरी, सादिक राना आदि शामिल रहे।
अपना दल ने संगठन का विस्तार किया
मुजफ्फरनगर। अपना दल की बैठक में संगठन के विस्तार पर बल दिया गया। जिलाध्यक्ष विनय मित्तल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष आशीष पटेल एमएलसी बन गए हैं। इससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस अवसर पर अमित गोयल को शाहपुर नगर अध्यक्ष, कपिल सिंह को सदर विधानसभा का युवा का अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। जिला उपाध्यक्ष हसन कोही, गोपाल गर्ग, पंकज बंसल, विनीत कुमार, राजेंद्र सिंह ने विचार रखे। सुनील कश्यप को पुरकाजी विधानसभा का सचिव बनाया। बैठक में अर्जुन कश्यप, मदनलाल, रोहित अग्रवाल, पंकज बंसल, आदेश सैनी, बिजेंद्र पाल, आमिर खान आदि रहे।
विज्ञापन

प्रभु का गुणगान किया
मुजफ्फरनगर। टाउन हाल में चल रही भागवत कथा में पंडित हिमेश शास्त्री ने शुकदेव आगमन और बाराह अवतार की कथा सुनाई।
कथा व्यास शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा के उद्देश्यों, महिमा का गुणगान किया। महाराज श्री ने कहा कि भागवत कथा के सुनने से पाप समाप्त हो जाते हैं। मनुष्य जीवन मरण के चक्र से छूट जाता है। कथा श्रवण करने वालों को किन नियमों का पालन करना चाहिए, इसकी भी श्रद्धालुओं को जानकारी दी। उन्होंने स्वच्छ पुराण का भी संदर्भ दिया। मुख्य यज्ञमान अर्जुन अग्रवाल, अवनीश गर्ग, पंकज अग्रवाल, अलका गर्ग, प्रवीण कुच्छल, महावीर सिंह, विजय अरोरा, राधा सचदेवा आदि शामिल रहे। समिति के भीमसेन कंसल, सतीश गर्ग, सुशील शर्मा, संजय शर्मा, बाबूराम कौशन, अनिल बत्रा, सुशील गोयल, संदीप जैन, अनिल जैन, सुरेश पांडेय, अर्पित गुप्ता, गौरव कौशिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed