फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अर्द्ध सैनिक बल ने फ्लेग मार्च निकाला

अर्द्ध सैनिक बल ने फ्लेग मार्च निकाला

Wed, 04 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अर्द्ध सैनिक बल ने फ्लेग मार्च निकाला
अर्द्धसैनिक बल ने फ्लैग मार्च निकाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सोमवार को हुई हिंसा के बाद शहर में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया। जिले के सभी थानों के प्रभारी पुलिस के साथ यहां तैनात रहे। प्रशासन ने भी जिले में धारा 144 लागू की है। मंगलवार को पुलिसकर्मियों ने अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला।
शहर में हिंसा के बाद एक कंपनी आरएएफ और पांच कंपनी पीएसी को बुलाया गया है। सोमवार देर रात्रि ही यह फोर्स यहां पहुंच गया था। शहर के सभी मुख्य बाजारों, चौराहों के अलावा संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मंगलवार दोपहर को सुरक्षाबलों व पुलिस ने शहर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस बलों द्वारा निकाले गए फ्लैग मार्च से लोगों में दहशत का माहौल रहा। जानसठ ओवरब्रिज के ऊपर और नीचे भी पुलिस तैनात रही। यहीं पर सोमवार को हिंसा भड़की थी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, खादरवाला, केशवपुरी, रामपुरी, रामलीला टिल्ला, चुंगी नंबर दो, अस्पताल चौक समेत सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एसपी देहात बीआर चौरसिया, एएसपी मणिलाल पाटिदार, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, सीओ मंडी योगेंद्र सिंह पूरे दिन शहर और नई मंडी इलाके में फोर्स के साथ भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

कैंटर में आग लगाई
मुजफ्फरनगर। सोमवार देर को नई मंडी क्षेत्र में एक खाली प्लाट में खडे केंटर में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed