{"_id":"5abd26794f1c1bf0618b464b","slug":"111522345593-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक बंद, एटीएम पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक बंद, एटीएम पर उमड़ी भीड़
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
बैंकों में छुट्टी होने के कारण एटीएम पर भीड़भाड़ रही। दो अप्रैल तक बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा। इसके चलते आम से लेकर खास तक प्रभावित हो गए हैं। बैंकों के बंद होने के बाद पहले दिन ही एटीएम पर घंटों तक लंबी-लंबी कतार लगी रही। वहीं, अधिकांश एटीएम पर ताले पड़े रहे। जिससे नागरिक परेशान होकर निराश लौट गए।
बृहस्पतिवार से बैंकों में अवकाश प्रारंभ हो गए है। दो अप्रैल के अवकाश पर बना संशय भी खत्म हो गया है। अब दो अप्रैल को वार्षिक क्लोजिंग होने के बाद अवकाश रहेगा। इस दिन भी उपभोक्ता लेनदेन नहीं कर पाएंगे। बैंकों की बंदी के पहले दिन ही एटीएम व्यवस्था भी चरमरा गई। एटीएम पर नागरिकों की लंबी कतार लगी रही। घंटों तक नागरिकों को कैश निकालने के लिए इंतजार करना पड़ा। एटीएम भीड़ के दबाव में ज्यादा देर कैश नहीं दे सके। दोपहर होने तक एटीएम खाली हो गए। इससे शहर भर में स्थिति बिगड़ गई। एसबीआई की शाखा का रेलवे रोड पर लगे एटीएम पर नागरिकों की भीड़ रही। प्रकाश चौक पर एसबीआई, कचहरी मार्ग पर पीएनबी, एचडीएफसी, रुड़की रोड, सहारनपुर मार्ग, शिव चौक आदि स्थानों पर लगे एटीएम दोपहर बाद कैश नहीं दे पाए। जिला लीड बैंक मैनेजर एसके जैन ने बताया कि एटीएम में पर्याप्त पैसा रखा जा रहा है। कहीं कोई समस्या है, उसे दिखवाया जाएगा।