{"_id":"5a9ed6df4f1c1bf17b8bacdc","slug":"111520359135-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की समस्या पर संवेदनशील बनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की समस्या पर संवेदनशील बनें
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं की समस्या पर संवेदनशील बनें
भोपा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर मंगलवार को सीओ मौहम्मद रिजवान अहमद, थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, एसएसआई लेखराज सिंह ने थाना प्रांगण में महिला आरक्षियों सहित समस्त पुलिस स्टाफ की मीटिंग ली। इन लोगों ने महिलाओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने पर जोर दिया। इसके साथ ही कस्बे के स्कूलों में पहुंचकर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार की नीतियों से अवगत कराया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं को निडरता का पाठ पढ़ाया।
मिनी ट्रक ने भैंसा बुग्गी में मारी टक्कर
भोपा। कस्बा निवासी अनिल पाल मंगलवार सुबह भैंसा-बुग्गी लेकर मोरना की ओर भोपा आ रहा था। भोपा-मोरना मार्ग युसुफपुर चौराहे पर पीछे से तेजी से ओवरलोड से भरे मिनी ट्रक ने भैंसा-बुग्गी में टक्कर मार दी, जिससे बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गई और चालक किसान अनिल और भैंसा घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।