{"_id":"5a5e507b4f1c1ba4268b4ca1","slug":"111516130427-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक पर चढ़ा ट्रक, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक पर चढ़ा ट्रक, मौके पर ही मौत
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी।
थाना थानाभवन के ग्राम हिंड निवासी 24 वर्षीय अकरम मुजफ्फरनगर की गुरुनानक ट्रांसपोर्ट के ट्रक पर चालक था। मंगलवार सवेरे करीब पांच बजे वह अपने ट्रक को लेकर मुजफ्फरनगर से रुड़की जा रहा था। पुरकाजी बाईपास पर ट्रक खराब हो जाने पर वह ट्रक के नीचे घुसकर उसे ठीक कर रहा था। इसी दौरान ट्रक के अचानक स्टार्ट हो गया। अचानक ट्रक चल जाने से वह नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पुरकाजी अस्पताल ले आई और उसके पास से एक डायरी से मिले फोन नंबर पर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। जिस पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की ओर से थाने पर अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
रास्ते पर जलभराव से ग्रामीण परेशान
पुरकाजी। ग्राम कल्लनपुर के रास्ते पर पिछले करीब एक माह से रास्ते पर जलभराव होने से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है। ग्राम कल्लनपुर के बाहर बने नाले में गांव का पानी नहीं जा पा रहा है। जिससे एक माह से रास्ते पर पानी भरा हुआ है। इसकी शिकायत दो सप्ताह पूर्व डीएम से की गई थी। डीएम ने बीडीओ को मौके पर जाने के आदेश दिए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को गांव पहुंचे जेई अनिल त्यागी और सचिव शेखर सैनी को ग्रामीणों ने खरी-खोटी सुनाई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी
पुरकाजी। स्वास्थ्य की टीम ने मंगलवार को कस्बे में झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध छापेमारी की। इस दौरान 11 दुकानों की जांच कर लक्सर रोड पर एक अपंजीकृत डॉक्टर के क्लीनिक को सील कर दिया। इसके अलावा कई अन्य डॉक्टरों को अपने पंजीकरण संबंधी प्रमाण पत्र सीएमओ कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा गया। टीम में एसीएमओ डॉ शरण सिंह, डॉ प्रवीण चोपड़ा, डॉ घनश्याम दास, डॉ पूनम लता आदि मौजूद रहे।