फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फरिश्ता बनकर पहुंच गई पुलिस

फरिश्ता बनकर पहुंच गई पुलिस

Sun, 31 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
फरिश्ता बनकर पहुंच गई पुलिस
मुजफ्फरनगर। अचानक पेट्रोल खत्म होने पर रात को घने कोहरे में फंसे चांदपुर के परिवार के लिए डायल 100 पुलिस ने फरिश्ते की तरह मदद कर उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

बिजनौर के चांदपुर का परिवार शुक्रवार रात कार द्वारा मेरठ से लौट रहा था। रात करीब एक बजे रामराज क्षेत्र के टिकोला शुगर मिल के पास आस मोहम्मद की कार का पेट्रोल खत्म हो गया। घने कोहरे में सुनसान मार्ग पर सहमे परिवार ने यूपी 100 को फोन किया। कुछ ही देर में डायल 100 गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर डरे सहमे परिवार की जान में जान आई और उनको अपनी समस्या बताई। एक पुलिसकर्मी को कार पर परिवार के साथ छोड़कर आस मोहम्मद को घसाथ लेकर पेट्रोल पंप से पेट्रोल दिलवाया और उनके गंतव्य की ओर रवाना किया।
विज्ञापन

डॉ रजत जिंदल अध्यक्ष, डॉ शुभांग सचिव बने
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट्स की सभा में फिजियोथेरेपिस्ट की कार्यकारिणी का गठन किया गया। वर्ष 2018 के लिए डॉ रजत जिंदल को अध्यक्ष, डॉ शुभांग भारद्वाज को मुख्य सचिव, डॉ कपिल राणा को उपाध्यक्ष, डॉ शशिकांत वर्मा को सह सचिव एवं डॉ शिवानी लाल को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। सभा में जेपी अस्पताल नोएडा से आए डॉ संजय गुप्ता ने कूल्हा और घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी के बारे में विस्तार से बताया। अध्यक्षता डॉ रजत जिंदल ने और संचालन डॉ शुभांग भारद्वाज ने किया। इस दौरान डॉ कपिल राणा, डॉ शशिकांत वर्मा, डॉ अभिषेक ठाकुर, डॉ रविंद्र, डॉ विशाल धीमान, डॉ पुनीत कुमार, डॉ फ़जल, डॉ मुकेश गुप्ता, डॉ जया गुप्ता, डॉ अंकित शर्मा, डॉ प्रतीक कुमार, डॉ रश्मि संगल आदि मौजूद रहे। अमजद अली ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed