फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए

छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए

Sat, 28 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए
छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए
विज्ञापन

बड़ौत। लार्ड महावीरा एकेडमी मेें शुक्रवार को यौनवस्था संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बालिकाओं से अच्छे और बुरे स्पर्श को जानने और मनचलों से आत्मरक्षा के टिप्स दिए गए।

कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. प्रज्ञा सरोहा, डा. कपिल सरोहा, प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी और अभिषेक जैन ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। डा. प्रज्ञा ने कहा कि बेटियाें की संख्या घटती जा रही है। ऊपर से उन पर होने वाले अत्याचार भी बढ़ते जा रहे हैं। घर के बहार बेटियां सुरक्षित हैं। इसकी कोई गांरटी नहीं है। उन्होंने कहा कि अपने अभिभावकों से कुछ न छिपाएं क्योंकि कई बार लड़कियां गलत बातों में आकर नादानी कर बैठती हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि अच्छा स्पर्श क्या है और गलत क्या। अभिभावकों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे बेटियों को इस संबंध मेें जागरूक करें। बालिकाओं ने डा. प्रज्ञा से प्रश्न पूछे, जिनका उन्हें संतोषजनक जवाब दिया। प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी ने भी बालिकाओं को बहादुरी से मनचलों को सबक सिखाने का आह्वान किया। संचालन अभिषेक जैन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वंदना, राखी, सोनिया आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed