फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मतपेटियों के लिए भवनों का अधिग्रहण

मतपेटियों के लिए भवनों का अधिग्रहण

Wed, 15 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
मतपेटियों के लिए  भवनों का अधिग्रहण
मुजफ्फरनगर। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने नगरीय निकाय चुनाव में मतपेटियां रखने और मतगणना कराने के लिए भवनों का अधिग्रहण करने के आदेेश दिए हैं। जिन भवनों को अधिग्रहीत किया जाना है, वे 22 नवंबर से लेकर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रशासन के अधीन रहेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर एवं खतौली और नगर पंचायत जानसठ, मीरापुर, भोकरहेड़ी, बुढ़ाना, शाहपुर, सिसौली, चरथावल और पुरकाजी में निकाय चुनाव हो रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कुछ भवन अधिग्रहीत किए हैं। इनका उपयोग मतपेटियां रखने और मतगणना के लिए किया जाएगा। नगरपालिका परिषद खतौली के लिए कबूल कन्या इंटर कॉलेज खतौली एवं नगर पंचायत जानसठ, मीरापुर एवं भोकरहेड़ी के लिए डीएवी इंटर कॉलेज जानसठ का अधिग्रहण किया गया। नगर पंचायत बुढ़ाना, शाहपुर एवं सिसौली के लिए डीएवी इंटर कॉलेज बुढ़ाना का अधिग्रहण किया गया है। मुजफ्फरनगर, चरथावल, पुरकाजी की मतपेटियां मुख्यालय पर रखी जाएंगी और गिनती भी यहीं पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed