{"_id":"59f77ab64f1c1bf3538ba1e4","slug":"111509391030-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव के नामांकन को कचहरी में बेरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव के नामांकन को कचहरी में बेरिकेडिंग
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव के नामांकन के लिए तैयारियां शुरू
मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव की घोषणा होते ही जिला प्रशासन भी दिन-रात तैयारियों में जुट गया है। दूसरे चरण में जनपद की दो नगर पालिका परिषदों और आठ नगर पंचायतों में चुनाव संपन्न होने हैं। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए कचहरी में बेरिकेडिंग का काम कराया गया है।
सोमवार को कचहरी के मुख्य द्वार पर खास पहरा नजर आया। यहां बेरिकेडिंग कर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। इसके साथ ही एसएसपी कार्यालय के आगे कचहरी के अंदर जाने वाले रास्ते को बल्लियां लगाकर छोटा कर दिया गया। यहां से चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। वहीं, एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट की ओर जाने वाले रास्ते पर डीएम कार्यालय के मार्ग पर भी बेरिकेडिंग कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है। दूसरे चरण के लिए जनपद में दस नगरीय निकायों में 26 नवंबर को चुनाव होने हैं। परिणाम एक साथ एक दिसंबर को आएंगे। चुनाव के लिए एक नवंबर से अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी प्रारंभ हो जाएगी।