{"_id":"59c7fe5b4f1c1bb5688b6639","slug":"111506279003-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनुष यज्ञ की लीला, रामबारात निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनुष यज्ञ की लीला, रामबारात निकली
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन
मुजफ्फरनगर। शहर में चल रही रामलीलाओं में धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला हुई। कुछ जगह भगवान राम की बारात निकाली गई। राम बारात में चारों भाइयों के साथ विभिन्न झांकियां बनाई गई।
श्रीराम लीला कमेटी रामलीला भवन नईमंडी में लक्ष्मण-परशुराम संवाद और धनुष यज्ञ की लीला हुई। मनोहारी लीला का मंचन देखने को दर्शकों में काफी उत्साह रहा। लीला का शुभारंभ यहां अनिल गुप्ता ने किया। लीला में यहां जनक के दरबार में बाणासुर और रावण के संवाद के साथ ही परशुराम और लक्ष्मण का संवाद हुआ। धनुष यज्ञ की लीला का भव्य मंचन हुआ। रामलीला में संजय मित्तल, अशोक गर्ग, वेदप्रकाश मित्तल, ब्रजगोपाल छारिया, विनोद अग्रवाल, विपिन कुमर आदि का सहयोग रहा। श्रीराम लीला कमेटी रामपुरी में चल रही रामलीला में भगवान राम की बारात निकाली गई। राम बारात में चारो भाइयों के साथ विभिन्न झांकियां निकाली गई। बड़ी संख्या में लोग राम बारात में शामिल हुए। मुख्य अतिथि प्रमोद पाल रहे। डॉ एसके गौतम, डॉ प्रदीप, राकेश गोयल, आदित्य चांद, सतेंद्र त्यागी, मनीष पाल, गगन, काला, सोलन शर्मा, देवदत्त शर्मा आदि रहे।