फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पं दीनदयाल समाज सुधारक और चिंतक थे: बालियान

पं दीनदयाल समाज सुधारक और चिंतक थे: बालियान

Sat, 16 Sep 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
पं दीनदयाल समाज सुधारक और चिंतक थे: बालियान
शाहपुर।
विज्ञापन

कस्बे में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डॉ संजीव बालियान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला।
कस्बे में बालाजी धाम पर आयोजित सम्मलेन में सांसद डॉ बालियान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक समाज सुधारक के साथ-साथ महान चिंतक भी थे। उन्होंने अपने जीवन में देश हित के अनेकों कार्य किए, जो आज भी प्रासंगिक हैं। चरथावल विधायक विजय कश्यप ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक विकास सैनी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष के पति अर्जुन तोमर, रामनाथ, विनीत कात्यान, विजय चौधरी, देवराज बालियन, पंकज शर्मा, पीयूष शर्मा, सम्राट बालियान, योगेश बालियान, अजय गोयल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


रोहिंग्या मुसलमानों पर हमले का विरोध किया
फोटो...
शाहपुर। इमाम संगठन और जमीयत उलमा-ए-हिन्द के कार्यकर्ताओं ने म्यांमार में हो रहे रोहिंग्या मुसलमानों पर हमले के विरोध में थाना शाहपुर बीपी सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति और राज्यपाल का ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा की म्यांमार ने मुसलमानों की हत्या की जा रही है। उन्हें घर से बेघर किया जा रहा है। मांग की कि संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में म्यांमार नरसंहार बंद कराने हेतु मांग उठाई जाए। जो लोग म्यांमार से हिंदुस्तान आए हैं उन्हें शरण दी जाए। मौके पर मौलाना मोहम्मद इकबाल, मुफ्ती आदिल, हाजी शाहिद त्यागी, मौलवी मनसब, हाफिज रफीक, मौलाना वकील, हाफिज हुसैन, तोहीद त्यागी, आलिम अंसारी, शकील, हाजी मुरसलीन, जरीब अहमद, अमीर आजम खान, हाजी इनाम सैफी इस्तखार त्यागी, अनीस, अखलाक कुरैशी, शहजाद, परवेज एडवोकेट, वसीम, नदीम, आलम अंसारी, आदिल अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed