{"_id":"59b98cd84f1c1b28688b4622","slug":"111505332440-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों का विकास भवन पर धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों का विकास भवन पर धरना-प्रदर्शन
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मियों का विकास भवन पर प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायती राज विभाग में गांवों में तैनात सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर नौ सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीण अंचल में तैनात सफाई कर्मचारियों ने विकास भवन में प्रदर्शन कर प्रमोशन देने की आवाज बुलंद की। संघ के जिलाध्यक्ष ललित कुमार के नेतृत्व में धरने में जुटे सफाई कर्मचारियों ने वेतन लंबित रहने पर रोष जताया। संघ नेताओं ने बाद में नौ सूत्री ज्ञापन सीडीओ अंकित कुमार अग्रवाल को सौंपा। इसमें स्नातक या परा स्नातक सफाई कर्मचारियों के लिए प्रदेश में लिपिकीय संवर्ग की भर्ती में कोटा तय करने, उनको कार्यालयों में तैनाती देने, ब्लॉक स्तर पर सफाई कर्मचारियों पर सुपरवाइजर तैनात करने, हर माह एक निश्चित तारीख तक वेतन आहरित कराने और मेडिकल लाभ दिलाने की व्यवस्था करने की मांग की गयी है। मौके पर जयभगवान, शिवकुमार, देशराज सिंह, सचिन, लोकेश, संजीव सिंह, सुदेश, सुशीला, संगीता, ममता, अनीता आदि सफाई कर्मचारी शामिल रहे।