{"_id":"59a70d8c4f1c1b0a278b489b","slug":"111504120204-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के बीचोंबीच बने कूड़ाघर फैला रहे बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के बीचोंबीच बने कूड़ाघर फैला रहे बीमारी
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बीचोंबीच बने कूड़ाघर फैला रहे बीमारी
मुजफ्फरनगर। शहर के बीच में बने कूड़ाघरों से गंभीर बीमारियों का खतरा बना है। लद्दावाला के लोगों ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन कर स्कूल के बराबर से कूड़ाघर हटवाने की मांग की।
डीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया कि लद्दावाला में एक पक्का हॉलनुमा कूड़ाघर बना है। आसपास के मोहल्लों के सभी कूड़ा ठिकाने बंद कर दिए गए हैं। तमाम कूड़ा, मृत पशु आदि यहीं लाकर डाले जा रहे हैं। कूड़ाघर की एक दीवार निजी मकान से सटी है। एक दीवार प्राथमिक विद्यालय से लगी है और एक तरफ जिला अस्पताल है। कूड़ाघर के सामने केनरा बैंक है। एक लड़कियों का स्कूल भी सामने ही है। कुछ ही दूरी पर मस्जिद भी है। सारा दिन यहां मृत पशुओं और कूड़े पर आवारा पशु घूमते हैं। बरसात के मौसम में मच्छर पनप रहे हैं और बच्चों में बीमारियां फैलने का खतरा बना है। उक्त स्थान से कूड़ाघर हटवाया जाएं। मौके पर रानी अब्बास, वसी खैरी, नीरु, राजबाला, भव्य कुमार, दिव्य कुमार, प्रमोद, सागर, जतिन, राजू, आसू, जानकी, सरेशो, विजय लक्ष्मी, सविता, शुएब, रामनिवास वर्मा आदि रहे।