फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रेलवे स्टेशन पर वाई- फाई का लीजिए मजा

रेलवे स्टेशन पर वाई- फाई का लीजिए मजा

Sun, 23 Jul 2017 01:06 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर वाई-  फाई का लीजिए मजा
रेलवे स्टेशन पर वाईफाई का लीजिए मजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सफाई को लेकर मंडल में बेस्ट रेलवे स्टेशन की श्रेणी में शुमार मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर अब वाई-फाई का मजा लीजिए। रेलवे बोर्ड ने स्टेशन परिसर में ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए सुविधा दी है। रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे वाई-फाई इंटरनेट चलेगा। वहीं, जीआरपी ने भी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का मसौदा तैयार किया है।

साफ-सफाई और यात्रियों को सुविधा देने के मामले में मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन ने देश में 34वां हासिल किया है। यात्रियों को स्टेशन पर हर तरह की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इसी का इनाम रेलवे स्टेशन को मिला है। बेस्ट रेलवे स्टेशन के पायदान पर पहुंचने के बाद अब इसे वाई-फाई की सुविधा से लैस किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन को एक निजी कंपनी वाई-फाई से लैस कर रही है, जिसके माध्यम से 24 घंटे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। एक क्लिक पर स्टेशन पर खड़े होकर यात्रि रेल एप्स आदि से अपनी ट्रेन की लोकेशन और टाइम के बारे में जानकारी जुटा सकता है। फिलहाल स्टेशन पर कंपनी वाई-फाई की टेस्टिंग कर रही है। कार्य पूरा होने के बाद इसे सार्वजनिक किया जाएगा। उधर, जीआरपी भी स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगा है। स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई की सुविधा लागू की जा रही है। इसके लिए कंपनी कार्य कर रही है। यह रेलवे बोर्ड की पॉलिसी है कि यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed