{"_id":"678ea09fe876f0a64700aa15","slug":"110-buses-will-go-to-kumbh-trips-of-77-buses-including-42-contracted-buses-increased1-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-138226-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कुंभ में जाएंगी 110 बसें, अनुबंधित 42 बसों सहित 77 के फेरे बढ़ाए1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कुंभ में जाएंगी 110 बसें, अनुबंधित 42 बसों सहित 77 के फेरे बढ़ाए1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कुंभ मेले में मुजफ्फरनगर डिपो की 110 रोडवेज बसों को भेजा जाएगा। मंगलवार को 35 बसें जाएंगी जबकि बुधवार व बृहस्पतिवार को 75 बसों को भेजा जाएगा। यात्रियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए परिवहन निगम ने अनुबंधित 42 बसों सहित 77 बसों के दो-दो फेरे बढ़ाए हैं। अनुबंधित बसों को लंबी दूरी वाले मार्ग पर भी चलाने का निर्णय लिया। चालकों परिचालकों के अवकाश बंद कर दिए है। जनपद के एक दर्जन से अधिक मार्गों के साथ ही शामली के विभिन्न गांवों में जाने वाली बसों को भी कुंभ डयूटी में भेजा जा रहा है।
कुंभ मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए मुजफ्फरनगर डिपो की बसों को लगाया गया है। मुजफ्फरनगर डिपो में निगम व अनुबंधित कुल 177 बस थी। हाल ही में दस नई बस मिलने से यह संख्या 187 हो गई। बसों के जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कुंभ मेला डयूटी में मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम कार्यालय व वर्कशॉप में काम करने वाले 12 कर्मचारियों को भी रवाना किया गया। डिपो की एसएसआई पूनम देवी ने बताया कि यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए व्यवस्था बनाई है। अनुबंधित बस भी लंबे मार्ग पर चलेंगी।
परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के अधिकारियों ने यात्रियों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए व्यवस्था बनाई है। डिपो से मेला डयूटी में अनुबंधित बसों को नही लिया गया।
विज्ञापन
डिपो में 42 बसें है जो प्रतिदिन यात्रियों की सेवा में लगी है, चूंकि निगम की 110 बस मेला डयूटी में चली जाएंगी तो बाकी शेष बसों के साथ इन अनुबंधित बसों के भी दो -दो फेरे बढ़ाए गए है।
अभी तक लंबे मार्ग पर अनुबंधित बसों को भेजा नही जाता था लेकिन अब यदि लंबे मार्ग पर जाने वाले यात्री मिलते है तो इन बसों को भेजा जाएगा।