फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   11.78 million and sell the run-up truck owner

11.78 लाख का माल बेचकर फरार हुआ ट्रक मालिक

Wed, 02 Dec 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
11.78 million and sell the run-up truck owner
11.78 लाख का माल बेचकर फरार हुआ ट्रक मालिक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव सुजड़ू निवासी ट्रक मालिक छत्तीसगढ़ के जनपद रायगढ़ निवासी कारोबारी का 11.78 लाख कीमत की लोहे की छड़ें बेचकर रफूचक्कर हो गया। कारोबारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपी की तलाश में सुजड़ू में दबिश दी, लेकिन ट्रक मालिक हत्थे नहीं चढ़ा।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू निवासी यूनुस मुजम्मिल ट्रक मालिक है। यूनुस ही ट्रक भी चलाता है। छत्तीसगढ़ के जनपद रायगढ़ के पूंजीपथरा थाने के एएसआई जीपी बंजारे ने बताया कि कुछ दिन पूर्व यूनुस ट्रक लेकर छत्तीसगढ़ के जनपद रायगढ़ गया था, जहां उसके ट्रक में दिनेश विश्वकर्मा नामक कारोबारी ने पूूंजीपथरा ले जाने के लिए 11.78 लाख रुपये कीमत की लोहे की छड़ें लदवाईं। आरोप है कि ट्रक मालिक इस माल को लेकर गंतव्य तक नहीं पहुंचा और सारा माल कहीं और बेचकर वहां से रफूचक्कर हो गया। एएसआई ने बताया कि मामले में दिनेश विश्वकर्मा ने आरोपी यूनुस मुजम्मिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जो अब तक फरार है। एएसआई ने टीम के साथ स्थानीय पुलिसकर्मियों के साथ आरोपी की तलाश में गांव सुजड़ू में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। इस पर छत्तीसगढ़ पुलिस बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed