{"_id":"636be8bc50ee8f5bea3c7633","slug":"11-54-lakh-quintals-of-sugarcane-of-morna-sugar-mill-diverted-to-tikoula-and-khaikhedi-muzaffarnagar-news-mrt612932372","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरना चीनी मिल का 11.54 लाख क्विंटल गन्ना टिकौला और खाईखेडी को डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरना चीनी मिल का 11.54 लाख क्विंटल गन्ना टिकौला और खाईखेडी को डायवर्ट
विज्ञापन
तितावी चीनी मिल फाइल फोटो
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
- लखनऊ में 15 दिन चली गन्ना सुरक्षण की बैठक में लिया गया निर्णय
- किसानों की मांग के हिसाब से हुआ चीनी मिलों का आवंटन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। लखनऊ में 15 दिन तक चली गन्ना सुरक्षण की बैठक के बाद चीनी मिलों को गन्ना आवंटन हो गया है। मोरना चीनी मिल का 11.54 लाख क्विंटल अतिरिक्त गन्ना टिकौला एवं खाईखेड़ी चीनी मिल को आवंटित कर दिया गया है। जिले में सबसे अधिक गन्ना खतौली चीनी मिल को आवंटित हुआ है।
डीसीओ आरडी द्विवेदी ने बताया कि गन्ना आयुक्त आर भुसरेड्डी की अध्यक्षता में चली बैठक में चीनी मिलों को क्षेत्रफल और गन्ने का आवंटन हो गया है। उन्होंने बताया कि चीनी मिल मोरना पर गन्ने की अधिकता के कारण 11.54 लाख क्विंटल गन्ना टिकौला और खाइखेड़ी मिल को डायवर्ट हुआ है। इसमें तौल केंद्र शुक्रताल द्वितीय, मीरावाला, खेड़ी फिरोजाबाद, चीनी मिल टिकोला को दिया गया है। रसूलपुर, सिकन्दर पुर चीनी मिल खाइखेड़ी को आवंटित किए गए हैं। चीनी मिल रोहाना कलां को उनकी सह इकाई तितावी का क्रय केंद्र कछौली 2.52 लाख क्विंटल गन्ना अतिरिक्त आवंटन हुआ है। चीनी मिल तितावी को खाइखेड़ी चीनी मिल को आवंटित क्रय केंद्र सांझक द्वितीय और पिन्ना द्वितीय आवंटित किया गया। कुल गन्ना 1.16 लाख क्विंटल दिया गया। चीनी मिल मंसूरपुर को चीनी मिल खाइखेड़ी का क्रय केंद्र तावली प्रथम आवंटित हुआ है, इसका 0.33 लाख क्विंटल गन्ना मंसूरपुर को जाएगा। चीनी मिल भैसाना यथावत रखा गया है। चीनी मिल टिकौला से जनपद बिजनौर का क्रय केन्द्र लाटरा बुंदरा और एमपी ढाकी हटाया गया है।
चीनी मिल खतौली को अतिरिक्त रूप में मुजफ्फरनगर के अंतर्गत सिसौली के दो क्रय केंद्र सिसौली 10 और सिसौली 11 को जनपद सहारनपुर की चीनी मिल गांगनौली से हटाकर दिए गए हैं। इसी प्रकार जनपद मेरठ से दो क्रय केंद्र जटपुरा डूंगर और पूठ खास द्वितीय दिया गया। इस मिल को जनपद शामली की चीनी मिल शामली के क्रय केंद्र हसनपुर प्रथम और बहावड़ी द्वितीय आवंटित किया गया। जनपद बागपत से चीनी मिल ऊन का क्रयकेंद्र गंगेरू तृतीय, खेड़ाकुरतान को चीनी मिल खतौली को आवंटित हुआ। इसी प्रकार चीनी मिल खतौली के क्रय केंद्र अस्सा द्वितीय और मुल्हेड़ा चतुर्थ को हटाकर अन्य चीनी मिल को दिया गया।
विज्ञापन
किस चीनी मिल के पास कितने केंद्र
चीनी मिल क्रय केंद्र
मोरना तीन
रोहाना कला चार
टिकोला 109
मंसूरपुर 80
खाइखेड़ी 60
तितावी 118
भैसाना 60
खतौली 192
कुल केंद्र 646
किस चीनी मिल को कितना गन्ना मिलेगा
चीनी मिल गन्ना क्षेत्रफल गन्ना आवंटन
मोरना 11568 हेक्टेयर 107.64 लाख क्विंटल
रोहाना 7494 हेक्टेयर 69.93 लाख क्विंटल
टिकौला 31453 हेक्टेयर 318.70 लाख क्विंटल
मंसूरपुर 24737 हेक्टेयर 230.82 लाख क्विंटल
खाईखेडी 16698 हेक्टेयर 155.66 लाख क्विंटल
तितावी 27015 हेक्टेयर 259.01 लाख क्विंटल
भैसाना 23557 हेक्टेयर 217.06 लाख क्विंटल
खतौली 40542 हेक्टेयर 379.16 लाख क्विंटल