फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   1043 corona warriors vaccinated in district

जिले में 1043 कोरोना योद्धाओं को लगा टीका

Sat, 20 Feb 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
1043 corona warriors vaccinated in district
टीकाकरएा बूथ पर एसडीएम को टीका लगाती स्वास्थकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। कोरोना से बचाव को चल रहे वैक्सीनेशन अभियान में शुक्रवार को प्रथम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया। साथ ही पहले टीका लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य विभागों के कर्मचारियों को दूसरी डोज भी दी गई। 1131 लाभार्थियों में से 1043 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। दूसरा टीकाकरण 92 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि शुक्रवार के नगरीय क्षेत्र में दो बूथों में 321 लाभार्थियों में से 145 लोगों का टीकाकरण किया गया। खतौली में एक बूथ पर 140 लाभार्थियों में से 33 लोगों का प्रथम डोज का टीकाकरण किया गया। जनपद में शुक्रवार को ही नौ स्थानों पर 20 बूथों में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। जिसमें 1131 लाभार्थियों में से 1043 लाभार्थियों ने अपनी दूसरी डोज का वैक्सीनेशन कराया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा में तीन बूथों में 130 लाभार्थियों में से 96 लाभार्थियों ने , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल में दो बूथों पर 159 लाभार्थियों में से 157 लाभार्थियों ने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ में दो बूथों में 110 लाभार्थियों में से 110 ने ही टीका लगवाया।
विज्ञापन

इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में तीन बूथों में 89 लाभार्थियों में से 89 लाभार्थियों ने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना में तीन बूथों में 231 लाभार्थियों में से 221 लाभार्थियों ने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली में एक बूथ में 25 लाभार्थियों में से 25 लाभार्थियों ने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी में दो बूथों में 163 लाभार्थियों में से 155 लाभार्थियों ने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में दो बूथों में 117 लाभार्थियों में 87 लाभार्थियों ने तथा जिला चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय में दो बूथों पर 107 लाभार्थियों में से 103 लाभार्थियों ने अपना दूसरे डोज का टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed