फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   1017 left the polytechnic entrance exam

दो पाली में 1530 परीक्षाथीं हुए शामिल

Sat, 12 Sep 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
1017 left the polytechnic entrance exam
राजकीय कालेज के परीक्षा केद्र से परीक्षा के बाद बाहर आते पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के परीक्षार - फोटो : MUZAFFARNAGAR
1017 ने छोड़ी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा छह केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत कराई गई। दो पाली में हुई परीक्षा में 1017 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। पंजीकृत 2547 परीक्षार्थियों में से 1530 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने भी परीक्षा केंद्र का जायजा लिया।

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए छह परीक्षा केंद्र डीएवी इंटर कॉलेज में दो, एसडी इंटर कॉलेज में दो, जीआईसी और ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज नई मंडी बनाए गए थे। सुबह नौ बजे से 12 बजे तथा दूसरी पाली ढाई बजे से साढ़े पांच बजे तक परीक्षा कराई गई। सुबह ग्रुप ए की परीक्षा थी, जो सभी छह सेंटरों पर हुई। दोपहर में ग्रुप ई-1, ई-2 डिप्लोमा की परीक्षा हुई, जो केवल एसडी इंटर कॉलेज में हुई। परीक्षा के जिला संयोजक गांधी पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य कुलदीप शर्मा ने बताया कि पहली पाली में 2276 में से 1383 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 893 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में पंजीकृत 271 में से 147 ने परीक्षा दी। 124 परीक्षा गैरहाजिर रहे। इससे पहले सभी परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। हाथ सैनिटाइज भी कराए। मास्क बिना परीक्षा केंद्र में नहीं जाने दिया गया। कक्ष में भी सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। सभी स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed