फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   टोल टैक्स में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया

टोल टैक्स में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया

Mon, 13 May 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
टोल टैक्स में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया
टोल टैक्स में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 के निर्माण में बरती गई अनियमितता तथा टोल टैक्स की दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को हिंदूवादी स्वाभिमान संघर्ष समिति ने धरना प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम दस सूत्रीय ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदूवादी स्वाभिमान संघर्ष समिति के कार्यकर्ता पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर एकत्र हुए। वहां से हाईवे निर्माण कंपनी उपसा और एपको के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां धरना प्रदर्शन में समिति संयोजक विकास त्यागी ने कहा कि उपसा और एपको कंपनी ने हाईवे स्थित सर्विस रोड के निर्माण में भारी अनियमितताएं बरती हैं। सड़क को कई स्थानों पर संकरा कर दिया गया। टोल टैक्स दरों में बेतहाशा वृद्धि कर लोगों की जेबों पर डाका डाला जा रहा है। भाजपा नेता पंकज त्यागी ने कहा कि देवबंद और आसपास के लोगों को टोल से मुक्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

संरक्षक रामपाल सिंह पुंडीर ने कहा कि हाईवे निर्माण कंपनी की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसान नेता श्यामवीर त्यागी और चौधरी श्याम सिंह गुर्जर ने कहा कि हाईवे निर्माण कंपनी की मनमानी के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। समिति ने एसडीएम राकेश कुमार को सौंपे ज्ञापन में सर्विस रोड के नीचे धार्मिक स्थलों को हटवाते हुए सड़क का चौड़ीकरण कराने, टोल टैक्स की दरे कम करने, देवबंद समेत नौ किलोमीटर की परिधि में आने वाले क्षेत्र के वाहनों को टोल टैक्स से मुक्त कराने, रोहाना गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर अनाधिकृत रूप से बनाए गए बैरियर को हटवाने, हाईवे को प्राथमिक सुविधाओं और शौचालयों आदि से युक्त कराने, कई स्थानों से टूटी सर्विस रोड को दुरूस्त कराने तथा सर्विस रोड के दोनों तरफ रेलिंग लगाने के कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। धरना प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में कुलदीप त्यागी, आशीष रोड, प्रविंदर पंवार, राजकृष्ण प्रधान, चौधरी ओमपाल सिंह, विपिन कुमार, बबलू मौर्य, शिवकुमार राणा, अक्षय धीमान, हरीश शर्मा, सुशील कुमार, विकास त्यागी, मोहित, विपिन भारतीय, डा. महेंद्र सैनी, अनिल कुमार, साधूराम, विपिन, विभोर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed